West Bengal : पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। अब 142 सीटों पर कल वोटिंग होगी और प्रचार अभियान सोमवार शाम को खत्म हो गया। दूसरे चरण के लिए प्रचार समाप्त होने के बाद अब पूरा ध्यान मतदान पर है। इन सीटों पर होने वाला चुनाव राज्य की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम माना जा रहा है।
ममता के कैरिकेचर पर बवाल, EC सख्त
चुनाव आयोग ने पुलिस को आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह मामला पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़े एक कथित आपत्तिजनक कैरिकेचर को लेकर सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश के एक भाजपा समर्थक ने सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी का अपमानजनक और अश्लील कैरिकेचर पोस्ट किया था। पार्टी का कहना है कि शिकायत के बाद उस पोस्ट को हटा दिया गया।
रोड शो में दिखी ममता की ताकत
प्रचार के आखिरी दिन ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता में करीब 6 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। सुकांत सेतु से गोपालनगर क्रॉसिंग तक भारी भीड़ के बीच वह पैदल चलती नजर आईं।
अमित शाह का बयान भी चर्चा में
इधर अमित शाह ने बेहाला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान के बाद भी राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से मतदान में भाग लेने की अपील करते हुए सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया। अब सभी की नजर 29 अप्रैल को होने वाले मतदान पर टिकी है, जो पश्चिम बंगाल की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।
Also Read : ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म, आमिर खान बोले- 10 साल आगे बढ़ेगी कहानी
Also Read : सड़क किनारे बैठे बच्चों और बुजुर्ग को डीजे वाहन ने कुचला, 10 साल के मासूम की मौ’त


