Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अतिक्रमण हटाने गई रेलवे टीम पर पथराव, जमशेदपुर में हंगामा
    झारखंड

    अतिक्रमण हटाने गई रेलवे टीम पर पथराव, जमशेदपुर में हंगामा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 27, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टाटानगर रेलवे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : टाटानगर रेलवे परिक्षेत्र के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित ग्वाला बस्ती में सोमवार को रेलवे की अतिक्रमण हटाओ मुहिम का स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया। जैसे ही रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की टीम अवैध निर्माण हटाने पहुंची, वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कार्रवाई के दौरान बस्तीवासियों और रेलवे अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इस दौरान रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के साथ धक्का-मुक्की की भी जानकारी सामने आई है।

    नोटिस के बावजूद विरोध जारी

    रेलवे प्रशासन का कहना है कि संबंधित मकान (मेघा यादव का आवास) रेलवे जमीन पर अवैध रूप से बना हुआ है। करीब 15 दिन पहले मकान खाली करने का नोटिस भी दिया गया था। रेलवे ने यह भी दावा किया है कि कार्रवाई के लिए न्यायालय का स्पष्ट आदेश मौजूद है। सोमवार सुबह जैसे ही बुलडोजर और रेलवे टीम मौके पर पहुंची, महिलाओं और पुरुषों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। बहस के दौरान माहौल और ज्यादा बिगड़ गया और भीड़ ने उग्र रूप ले लिया। इस दौरान अफरातफरी की स्थिति बन गई।

    पुलिस और RPF की मौजूदगी भी नाकाफी

    मौके पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और बागबेड़ा थाना पुलिस के करीब डेढ़ दर्जन जवान तैनात थे, लेकिन भीड़ के आक्रोश के सामने स्थिति को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कई दशकों से वहां रह रहे हैं और यह कार्रवाई उनके साथ अन्याय है। बिगड़ते हालात को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने फिलहाल अभियान को रोक दिया और टीम वापस लौट गई। करीब दो घंटे तक चले इस हंगामे के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। रेलवे अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

    Also Read : गढ़वा में झामुमो का विरोध प्रदर्शन, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी का पुतला दहन

    Bagbera violence breaking news Jharkha encroachment removal drive Gwala Basti dispute Jamshedpur News Jharkhand Law and Order land dispute India protest against eviction railway engineering department railway land encroachment RPF Jharkhand Tata Nagar railway
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में झामुमो का विरोध प्रदर्शन, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी का पुतला दहन
    Next Article झारखंड में बालू ठेकेदारों को बड़ी राहत: अब 3 किश्तों में दे सकेंगे रॉयल्टी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

    Related Posts

    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.