Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Apr, 2026 ♦ 6:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»फीस बढ़ाने पर डीएसपीएमयू में हंगामा, क्लासरूम से सड़क तक विरोध का ऐलान
    झारखंड

    फीस बढ़ाने पर डीएसपीएमयू में हंगामा, क्लासरूम से सड़क तक विरोध का ऐलान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीएसपीएमयू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में फीस वृद्धि को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी है। विश्वविद्यालय के कॉमर्स समेत कई विभागों में सालाना फीस लगभग दोगुनी कर दी गई है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों पर बड़ा बोझ पड़ गया है। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में पहले से ही बुनियादी सुविधाओं की कमी है। कई विभागों में क्लासरूम, लैब और अन्य जरूरी शैक्षणिक संसाधनों का अभाव है। इसके बावजूद फीस में इतनी बड़ी बढ़ोतरी को वे पूरी तरह अनुचित बता रहे हैं।

    कुलपति से बातचीत बेनतीजा

    छात्र संगठनों ने इस मुद्दे पर पहले भी विरोध शुरू किया था, लेकिन उस समय नियमित कुलपति नहीं होने के कारण आंदोलन स्थगित कर दिया गया था। हाल ही में जब नए कुलपति की नियुक्ति हुई, तो छात्र प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की। हालांकि कुलपति ने साफ कहा कि फीस में किसी तरह का बदलाव संभव नहीं है।

    छात्रों में बढ़ी नाराजगी

    कुलपति के इस बयान के बाद छात्रों का गुस्सा और बढ़ गया है। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय में सुविधाओं की कमी के बावजूद फीस बढ़ाना छात्रों के साथ अन्याय है। डीएसपीएमयू में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र झारखंड के दूरदराज और ग्रामीण इलाकों से आते हैं। इनमें आदिवासी और मूलवासी समुदाय के छात्रों की संख्या भी अधिक है। कई छात्र छात्रवृत्ति पर निर्भर रहते हैं, लेकिन लंबे समय से छात्रवृत्ति में भी दिक्कतें बताई जा रही हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। छात्र नेताओं ने साफ कहा है कि अगर फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि विरोध सिर्फ परिसर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरकर भी प्रदर्शन किया जाएगा।

    Also Read : चाईबासा कोषागार घोटाला: 45 लाख की अवैध निकासी, सिपाही गिरफ्तार

    campus agitation DSPMU Ranchi education news India fee hike protest fee structure controversy Higher Education India Jharkhand students protest Ranchi University update student movement news student protest Jharkhand tribal students issues university news Ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा कोषागार घोटाला: 45 लाख की अवैध निकासी, सिपाही गिरफ्तार
    Next Article भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, 70% सामान होगा ड्यूटी-फ्री

    Related Posts

    खूंटी

    खूंटी में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत चला बड़ा अभियान

    April 27, 2026
    झारखंड

    जनगणना-2027: चाईबासा में प्रगणकों को दिया गया विशेष तकनीकी प्रशिक्षण

    April 27, 2026
    झारखंड

    रांची में 28 अप्रैल को मशाल जुलूस, नारी शक्ति के समर्थन में उतरेगी हजारों महिलाएं

    April 27, 2026
    Latest Posts

    खूंटी में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत चला बड़ा अभियान

    April 27, 2026

    जनगणना-2027: चाईबासा में प्रगणकों को दिया गया विशेष तकनीकी प्रशिक्षण

    April 27, 2026

    रांची में 28 अप्रैल को मशाल जुलूस, नारी शक्ति के समर्थन में उतरेगी हजारों महिलाएं

    April 27, 2026

    धनबाद: एयरपोर्ट और भू-धंसान पर गरमाया सियासी पारा, बीजेपी-झामुमो में आर-पार की जंग

    April 27, 2026

    मुखबिर हत्याकांड में पूर्व MLA पौलूस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप की अपील पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    April 27, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.