Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पलामू में शराब तस्करों पर पुलिस का प्रहार, बिहार के 6 लोग 840 लीटर स्प्रिट के साथ गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में शराब तस्करों पर पुलिस का प्रहार, बिहार के 6 लोग 840 लीटर स्प्रिट के साथ गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शराब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 840 लीटर अवैध स्प्रिट जब्त की है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक पिकअप गाड़ी को भी जब्त किया गया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

    गुप्त सूचना पर बनी स्पेशल टीम

    जानकारी के अनुसार पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छत्तरपुर थाना क्षेत्र से पिकअप वाहन के जरिए अवैध स्प्रिट की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। बताया गया था कि एक कार इस खेप को स्कॉट कर रही है, ताकि रास्ते में किसी तरह की पुलिस जांच होने पर पहले से सूचना दी जा सके। सूचना मिलते ही छत्तरपुर थाना पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया और छत्तरपुर-जपला रोड पर सघन जांच अभियान शुरू किया।

    पुलिस को देखते ही कार चालक फरार

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध पिकअप और कार को रोकने की कोशिश की। इस दौरान कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पिकअप और कार में सवार अन्य लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पिकअप वाहन से 840 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत स्प्रिट को जब्त कर लिया और मौके से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

    बिहार के अलग-अलग इलाकों के हैं आरोपी

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन कुमार, शंकर दयाल, प्रिंस कुमार (जम्होर, औरंगाबाद), पीयूष सिंह (बारुण, औरंगाबाद), अमन कुमार (ओबरा) और विकास कुमार (दाउदनगर) के रूप में हुई है। सभी आरोपी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि स्प्रिट की यह खेप बिहार भेजी जा रही थी, जहां इसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में किया जाना था।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

    पूरे मामले को लेकर छत्तरपुर एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को पहले से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। छत्तरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। फरार कार चालक की तलाश भी जारी है।

    नेटवर्क के अन्य लोगों की तलाश

    पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह एक संगठित गिरोह हो सकता है, जो लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय है। पलामू पुलिस का कहना है कि जिले में शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

    Police Crackdown on Liquor Smugglers in Palamu: 6 People from Bihar Arrested with 840 Liters of Spirit पलामू में शराब तस्करों पर पुलिस का प्रहार बिहार के 6 लोग 840 लीटर स्प्रिट के साथ गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस कसेगी शिकंजा, SSP ने दिए अभियान के निर्देश
    Next Article जामताड़ा में 51 कन्याओं ने लिए सात फेरे, चंकी पांडे बने खास मेहमान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026
    Latest Posts

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.