Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खूंटी में 5 लाख की अफीम जब्त, खरीद-बिक्री करते तीन तस्कर गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी में 5 लाख की अफीम जब्त, खरीद-बिक्री करते तीन तस्कर गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 25, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खूंटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम जगदीश डहांगा (20 वर्ष), जबार पूर्ति (27 वर्ष) और रेजीश केरकेट्टा (23 वर्ष) बताये गये। जगदीश और जबार चाईबासा के रहने वाले हैं। वहीं, रेजिश सिमडेगा का रहने वाला है। पुलिस ने इनके पास से 980 ग्राम अवैध अफीम, दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, एक काला बैग और थैला बरामद किया है। जब्त सामानों की कुल अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है।

    गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

    एसपी ऋषभ गर्ग ने मीडिया को बताया कि आज यानी 25 अप्रैल को सुबह करीब 10:10 बजे उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मुरहू थाना क्षेत्र के नील फैक्ट्री के पास बंदगांव की ओर से कुछ लोग अवैध अफीम लेकर बेचने के लिए आने वाले हैं। वहीं रांची की ओर से कुछ लोग उसे खरीदने पहुंचने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित नील फैक्ट्री के पास पहुंचकर घेराबंदी की।

    पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

    पुलिस ने मौके पर देखा कि सड़क किनारे लाल-काले रंग की पल्सर और आर्मी ग्रीन रंग की बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी थी। कुछ दूरी पर झाड़ियों के पास चार लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। पुलिस बल को देखते ही सभी आरोपी भागने लगे। छापेमारी दल ने पीछा कर तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।

    पूछताछ में कबूला खरीद-बिक्री का मामला

    गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान तीनों ने अफीम की खरीद-बिक्री में शामिल होने की बात स्वीकार की। इसके बाद मुरहू थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

    छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

    इस कार्रवाई में एसडीपीओ वरुण रजक, इंस्पेक्टर फ्रांसिस जेबियर बाड़ा, मुरहू थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा, अमरजीत सिंकु, कुलदीप रोशन बारी, तकनीकी शाखा और मुरहू थाना के सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Also Read : बच्चों को स्कूल बस में चढ़ा रहा था खलासी, तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद डाला

    Opium worth ₹5 Lakh Seized in Khunti; Three Smugglers Arrested for Buying and Selling खरीद-बिक्री करते तीन तस्कर गिरफ्तार खूंटी में 5 लाख की अफीम जब्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में पाटलिपुत्र टाउनशिप के लिए जमीन चिन्हित, सरकार ने जारी की जमीनों की लिस्ट
    Next Article बिरसा मुंडा ह’त्या’कांड : पहचान छिपाने के लिए मारा था गार्ड को, 3 लाख नकद समेत अन्य सामान जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.