Patna : गर्मी छुट्टी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए Indian Railways ने अहम फैसला लिया है। गया जंक्शन से होकर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के चलने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी और भीड़ का दबाव कम होगा। गर्मी और छुट्टियों के दौरान सफर पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनेगा।
09435/09436 साबरमती-आसनसोल-साबरमती स्पेशल का टाइमटेबल जारी
गाड़ी संख्या 09435/09436 साबरमती-आसनसोल-साबरमती स्पेशल ट्रेन डीडीयू, गया, कोडरमा और धनबाद होकर चलेगी।
09435 ट्रेन 29 अप्रैल 2026 को रात 22:55 बजे साबरमती से रवाना होगी।
यह ट्रेन 03:50 बजे डीडीयू, 07:30 बजे गया, 09:00 बजे कोडरमा और 11:15 बजे धनबाद पहुंचते हुए 14:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
वापसी में 09436 आसनसोल-साबरमती स्पेशल 1 मई 2026 को 16:15 बजे आसनसोल से चलेगी। यह ट्रेन 21:30 बजे गया पहुंचते हुए अगले दिन 07:15 बजे साबरमती पहुंचेगी।
04250/04249 सुलतानपुर-दानकुनी-सुलतानपुर स्पेशल भी चलेगी
दूसरी जोड़ी के तहत 04250/04249 सुलतानपुर-दानकुनी-सुलतानपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
04250 ट्रेन 24 अप्रैल 2026 को सुबह 04:45 बजे सुलतानपुर से रवाना होगी।
यह ट्रेन 10:20 बजे डीडीयू, 13:40 बजे गया, 15:03 बजे कोडरमा और 17:20 बजे धनबाद होते हुए 22:00 बजे दानकुनी पहुंचेगी।
वापसी में 04249 दानकुनी-सुलतानपुर स्पेशल 25 अप्रैल 2026 को 00:30 बजे दानकुनी से खुलेगी और 09:20 बजे गया होते हुए 16:30 बजे सुलतानपुर पहुंचेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय सारिणी की जांच जरूर करें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। इन स्पेशल ट्रेनों से छुट्टियों और त्योहारों के दौरान भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी और सफर सुगम बनेगा।
Also Read : बिहार में विश्वविद्यालयों के लिए नई गाइडलाइन, परफॉर्मेंस के आधार पर होगी ग्रेडिंग


