Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ED अधिकारियों से मारपीट मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच जारी रखने का दिया आदेश
    झारखंड

    ED अधिकारियों से मारपीट मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच जारी रखने का दिया आदेश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 25, 2026Updated:April 25, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुप्रीम कोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) अधिकारियों पर पूछताछ के दौरान एक आरोपी से कथित मारपीट के मामले में दर्ज दस्ता की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। झारखंड सरकार की ओर से हाई कोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश के खिलाफ दायर अपील को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सुनवाई के दौरान जस्टिस एम.एम. सुंदरेश्वर और जस्टिस एन. कोटेश्वर सिंह की पीठ ने झारखंड सरकार की एसएलपी (विशेष अनुमति याचिका) को खारिज कर दिया। इस फैसले के साथ ही हाई कोर्ट का सीबीआई जांच का आदेश जारी रहेगा।

    हाई कोर्ट ने क्यों दिया था CBI जांच का आदेश

    झारखंड हाई कोर्ट ने 11 मार्च को दिए आदेश में मामले की जांच CBI को सौंपने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने माना था कि मामले की परिस्थितियां ऐसी हैं कि निष्पक्ष जांच जरूरी है। कोर्ट ने यह भी कहा था कि पुलिस की शुरुआती कार्रवाई जल्दबाजी में की गई प्रतीत होती है और इसमें उच्च स्तर के निर्देशों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

    क्या है आरोपों की पृष्ठभूमि

    यह मामला 23 करोड़ रुपये के सरकारी धन गबन से जुड़े केस की जांच से जुड़ा है, जिसकी जांच ईडी कर रही थी। आरोपित संतोष कुमार 12 जनवरी को बिना समन के ईडी कार्यालय पहुंचा था। पूछताछ के दौरान उसके और ईडी अधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति बनी। ईडी का कहना है कि इस दौरान आरोपी ने खुद को चोट पहुंचाई, जबकि बाद में उसने अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई।

    पुलिस और जांच की स्थिति

    एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम ईडी कार्यालय भी पहुंची थी और दस्तावेजों की जांच शुरू की थी। इसके बाद ईडी ने हाई कोर्ट का रुख करते हुए मामले की जांच CBI से कराने की मांग की थी, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा है। सरकार का कहना था कि आरोपी के साथ मारपीट हुई थी और उसी आधार पर उसने शिकायत दर्ज कराई। वहीं ईडी ने दावा किया कि यह जांच को प्रभावित करने और दबाव बनाने की कोशिश हो सकती है। अब इस पूरे मामले की जांच CBI करेगी और सभी संबंधित दस्तावेज भी एजेंसी को सौंपे जाएंगे।

    Also Read : रिम्स अस्पताल के वार्ड में गर्मी से मरीज बेहाल, पंखे नहीं चलने से बढ़ी दिक्कत

    assault case Breaking news CBI investigation corruption case Court Case ED ED officials Enforcement Directorate Fir High Court Order Jharkhand Government Jharkhand news Legal News money laundering case ranchi news SC Verdict Supreme Court
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 5 दिन तक बारिश-आंधी का अलर्ट
    Next Article चाईबासा में ट्रेजरी स्कैम का खुलासा, पुलिस विभाग के नाम पर निकासी की जांच शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.