Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Apr, 2026 ♦ 1:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रिम्स अस्पताल के वार्ड में गर्मी से मरीज बेहाल, पंखे नहीं चलने से बढ़ी दिक्कत
    झारखंड

    रिम्स अस्पताल के वार्ड में गर्मी से मरीज बेहाल, पंखे नहीं चलने से बढ़ी दिक्कत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 25, 2026Updated:April 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RIIMS
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार को करीब 40 डिग्री तापमान के बावजूद रात 10 बजे रिम्स अस्पताल में मरीज और उनके परिजन ठंडी हवा के लिए तरसते नजर आए। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल के कई वार्डों में न तो पंखे ठीक से काम कर रहे हैं और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था दिखाई दे रही है। रिम्स में इलाज के लिए आए मरीज पहले से ही बीमारी से परेशान हैं, लेकिन अब उन्हें गर्मी की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ सही इलाज की कमी की शिकायत है, तो दूसरी तरफ उमस और तेज गर्मी ने मरीजों और परिजनों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

    वार्डों में पंखे खराब, कई गायब भी

    अस्पताल के तीसरे तल्ले सहित कई वार्डों में पंखों की हालत बेहद खराब है। कई पंखे काम नहीं कर रहे, कुछ जगह पंखे गायब हैं तो कुछ के पंख टूटे हुए हैं। इस वजह से मेडिसिन और न्यूरोसर्जरी जैसे वार्डों में भर्ती मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

    परिजन खुद ला रहे पंखे

    हालात इतने खराब हैं कि कई परिजन मजबूरी में बाहर से पंखे खरीदकर ला रहे हैं, ताकि मरीजों को थोड़ी राहत मिल सके।
    गर्मी और उमस के बीच वार्डों में रहना लोगों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। लगातार शिकायतों के बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी वजह से सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मरीज इलाज कराएं या फिर इस भीषण गर्मी से खुद को बचाएं। अगर जल्द ही पंखों और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो मरीजों की परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।

    Also Read : HEC में अब नहीं आएंगे गलत बिजली बिल, एक महीने में हर घर लगेगा स्मार्ट मीटर

    Breaking news Jharkhand extreme heat Fan Not Working government hospital healthcare crisis. heatwave Hospital Conditions Jharkhand news Medical News Patient Suffering Poor Facilities Public Healthcare ranchi news RIMS Ranchi Ward Conditions
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleHEC में अब नहीं आएंगे गलत बिजली बिल, एक महीने में हर घर लगेगा स्मार्ट मीटर
    Next Article  झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 5 दिन तक बारिश-आंधी का अलर्ट

    Related Posts

    झारखंड

    पाकुड़ में वर्ल्ड मलेरिया डे पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

    April 25, 2026
    झारखंड

    रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से मिला RUTA प्रतिनिधिमंडल, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

    April 25, 2026
    झारखंड

    सामूहिक सोलर खेती से बदलेगी झारखंड के किसानों की तकदीर, सरकार खरीदेगी बिजली: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    April 25, 2026
    Latest Posts

    बिहार में विश्वविद्यालयों के लिए नई गाइडलाइन, परफॉर्मेंस के आधार पर होगी ग्रेडिंग

    April 25, 2026

    मशहूर यू ट्यूबर सलीम वास्तिक ‘एक्स मुस्लिम’  गिरफ्तार , हत्या मामले में फरार सोशल मीडिया पर देता था ज्ञान

    April 25, 2026

    पवन खेड़ा को बड़ा झटका: गुवाहाटी हाई कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस

    April 25, 2026

    Paytm का बड़ा स्पष्टीकरण: RBI कार्रवाई के बाद भी ऐप, UPI और साउंडबॉक्स सेवाएं रहेंगी जारी

    April 25, 2026

    पाकुड़ में वर्ल्ड मलेरिया डे पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

    April 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.