Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जीतपुर खनन परियोजना का मुआवजा शुरू, पहले ही दिन उमड़ी भीड़
    जोहार ब्रेकिंग

    जीतपुर खनन परियोजना का मुआवजा शुरू, पहले ही दिन उमड़ी भीड़

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 24, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : गोड्डा जिला प्रशासन के निर्देश पर सुंदरपहाड़ी प्रखंड में जीतपुर खनन परियोजना के तहत अधिग्रहित जमीन के एवार्डियों को मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया शुक्रवार से औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई। यह शिविर टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड की कोल माइनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, ओबी डंप, पुनर्वास स्थल और कोयला परिवहन सड़क निर्माण से प्रभावित रैयतों के लिए लगाया गया है। सुंदरपहाड़ी अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर के पहले दिन 150 से अधिक ग्रामीण पहुंचे। जीतपुर, कैरोजोड़ी बड़ा, पहाड़पुर और सुंदरपहाड़ी मौजा के घोषित एवार्डियों ने अपने जरूरी दस्तावेज जमा किए, जिसके बाद मुआवजा भुगतान की अगली प्रक्रिया शुरू की गई। शिविर के सुचारु संचालन के लिए अंचल कार्यालय में बैठने, कागजी प्रक्रिया और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई थीं। मौके पर मौजूद राजस्व कर्मचारी और अंचल निरीक्षकों ने रैयतों की पहचान सत्यापित करने के साथ-साथ दस्तावेजों की जांच और प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग किया। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के निर्देशानुसार सभी प्रभावित रैयतों ने क्षतिपूर्ति बंधपत्र और अन्य जरूरी कागजात जमा किए। शिविर के दौरान टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के परियोजना प्रमुख रितेश तिवारी और कंपनी के अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उन्होंने रैयतों से प्राप्त क्षतिपूर्ति बंधपत्रों पर हस्ताक्षर की औपचारिकता पूरी की। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि शिविर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

    शनिवार को भी लगेगा शिविर

    जिला प्रशासन ने बताया कि मुआवजा वितरण से संबंधित यह शिविर शनिवार 25 अप्रैल को भी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। प्रशासन ने शेष बचे रैयतों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अंचल कार्यालय पहुंचकर अपनी मुआवजा प्रक्रिया पूरी कर लें। इस दौरान जिला भू-अर्जन कार्यालय के बड़ा बाबू राकेश झा, अनुसेवक राजकुमार मोदी, लिपिक निकेश राज, कर्मचारी श्वेता कुमारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं सीओ कार्यालय की ओर से सर्किल इंस्पेक्टर शिवलाल तुरी, बिनोद मंडल, रामसूचित महतो और अमीन सरमन राम भी उपस्थित रहे।

    Also Read : पंचायत चुनाव से पहले झारखंड में सियासत तेज: केंद्र की राशि पर भाजपा-झामुमो आमने-सामने

    Compensation Distribution Begins for Jeetpur Mining Project; Crowds Swarm the Circle Office on Day One खनन जीतपुर खनन परियोजना का मुआवजा शुरू पहले ही दिन अंचल कार्यालय में उमड़ी भीड़ पहले ही दिन उमड़ी भीड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रेजरी घोटाले में CID की एंट्री, 9 सदस्यीय SIT ने शुरू की जांच
    Next Article पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल की 7वीं मंजिल से कूदा कैदी, मौके पर मौ’त

    Related Posts

    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.