Garhwa : गढ़वा के एसपी आशुतोष शेखर ने शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान एसपी ने प्रमंडलीय आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिवादन किया और औपचारिक रूप से सम्मान प्रकट किया। मुलाकात के दौरान जिले की विधि-व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। दोनों अधिकारियों ने प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल के साथ काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। आम जनता की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है।
प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने भी प्रशासनिक कार्यों में समन्वय बनाए रखने और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त पहल से आम लोगों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा मिल सकती है। इस शिष्टाचार मुलाकात को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों के बीच बेहतर संवाद और समन्वय से जिले में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Also Read : NH-39 पर भीषण सड़क हादसा : शराब लदे 407 ने स्कूटी को मारी टक्कर, 3 की मौत, 5 घायल


