Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग में दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, हाईवे पर मचा हड़कंप
    झारखंड

    हजारीबाग में दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, हाईवे पर मचा हड़कंप

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 23, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क हादसा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले के पदमा ओपी थाना क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। रांची-पटना मुख्य मार्ग पर इटखोरी मोड़ के पास दो मालवाहक ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों में तुरंत आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही सेकंड में आग फैल गई। देखते ही देखते दोनों ट्रक आग की लपटों में घिर गए। इस दौरान हाईवे पर अफरातफरी मच गई और सुरक्षा के लिहाज से यातायात रोक दिया गया।

    एक ट्रक में कोल्ड ड्रिंक, दूसरे में स्पंज

    जानकारी के अनुसार, एक ट्रक में भारी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक लदा था, जबकि दूसरे ट्रक में स्पंज भरा हुआ था। आग लगने के बाद कोल्ड ड्रिंक वाला ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी। पदमा ओपी प्रभारी संचित दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बरही से दमकल टीम को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    बाल-बाल बचे चालक और सह-चालक

    इस भीषण हादसे में राहत की बात यह रही कि दोनों ट्रकों के चालक और सह-चालक समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे। इस कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई थी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में स्थिति सामान्य होने पर पुलिस ने क्रेन की मदद से जले हुए वाहनों को हटाया। थाना प्रभारी के मुताबिक, फिलहाल वन-वे कर यातायात चालू कर दिया गया है और हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

    Also Read : चुनाव से पहले बढ़ी चौकसी, बोकारो में इंटरस्टेट चेक पॉइंट्स पर DC-SP का निरीक्षण

    accident news India Breaking news Jharkhand emergency response fire accident Fire Brigade Hazaribagh news Heavy Vehicle Collision highway accident Itkhori Mor Jharkhand news Padma OP police action Ranchi Patna Highway Road accident Jharkhand road safety Traffic Jam truck accident truck fire
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article BPCL में 250 पदों पर भर्ती, ₹1.40 लाख तक सैलरी; 17 मई तक करें आवेदन
    Next Article इस्लामाबाद का सन्नाटा: 11 दिनों से थमी राजधानी, ईरान-अमेरिका के खेल में पिस रही पाकिस्तानी अवाम

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.