Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जामताड़ा महाविद्यालय के पास कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष का रुख महिलाओं के हित में नहीं है। इसी को लेकर यह प्रदर्शन किया गया।
भाजयुमो नेताओं ने क्या कहा
जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में बराबरी देने की दिशा में यह अहम कदम है और इसका विरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर राजनीति की जाएगी, तो संगठन सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगा। नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं को पंचायत से लेकर संसद तक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए और इस दिशा में हर पहल का समर्थन होना चाहिए।
छात्र-छात्राओं की भी रही भागीदारी
प्रदर्शन में कई छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। मौके पर ब्रजेश राउत, अनिकेत शर्मा, आरती कुमारी, नेहा कुमारी, विभा कुमारी, नूपुर कुमारी, विभूति यदुवंशी, सपना कुमारी, बाबा यादव, अमन कुमार, काजल कुमारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
राजनीतिक बयानबाजी तेज
इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। एक तरफ भाजपा समर्थक संगठन इसे महिलाओं के अधिकारों से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं विपक्षी दल इस पर अपनी अलग राय रख रहे हैं।
Also Read : बिजली विभाग पर सवाल, युवक की आत्महत्या की चेतावनी के बाद सीएम ने लिया संज्ञान


