Ranchi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान मंत्री संजय सेठ ने राज्यपाल को आगामी 1 से 3 मई तक आयोजित होने वाले ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।
ऑड्रे हाउस में होगा तीन दिवसीय आयोजन
यह तीन दिवसीय कार्यक्रम ऑड्रे हाउस में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य स्वदेशी शिल्प, कला और स्थानीय प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना है। मंत्री संजय सेठ ने बताया कि यह महोत्सव स्थानीय कलाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। साथ ही, यह आयोजन स्वदेशी उत्पादों के संरक्षण और संवर्धन में भी अहम भूमिका निभाएगा। आगामी यह कार्यक्रम सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्रीय कला और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।