Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जेडीयू विधायक दल की कमान श्रवण कुमार के हाथ, विधानसभा ने जारी किया नोटिफिकेशन
    ट्रेंडिंग

    जेडीयू विधायक दल की कमान श्रवण कुमार के हाथ, विधानसभा ने जारी किया नोटिफिकेशन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 21, 2026Updated:April 21, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    श्रवण कुमार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : बिहार की राजनीति में बड़ा अपडेट सामने आया है। नालंदा के विधायक श्रवण कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंजूरी के बाद उनके नाम को विधानसभा भेजा गया, जहां से आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। दरअसल, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद विधायक दल के नेता का पद खाली हो गया था। इसे लेकर रविवार को सीएम हाउस में जेडीयू विधायकों की अहम बैठक हुई। बताया जा रहा है कि विधायकों ने पहले ही श्रवण कुमार के नाम पर सहमति बना ली थी, जिस पर बाद में पार्टी नेतृत्व ने मुहर लगा दी।

    तीन दिन पहले ही बढ़ाई गई थी सुरक्षा

    दिलचस्प बात यह है कि श्रवण कुमार की जिम्मेदारी बढ़ने से पहले ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बिहार सरकार ने उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है, जिससे राजनीतिक गलियारों में पहले से ही संकेत मिल रहे थे।

    निशांत कुमार ने दी बधाई

    इस बीच निशांत कुमार भी जेडीयू कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने श्रवण कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि यह अच्छा फैसला है।

    2030 तक 200 सीटों का लक्ष्य

    सीएम हाउस में हुई बैठक में जेडीयू ने बड़ा लक्ष्य तय किया। पार्टी ने 2030 तक 200 सीटें जीतने का टारगेट रखा है। बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि वे पूरे बिहार का दौरा करेंगे और पहले की तरह काम करते रहेंगे।

    बैठक में पास हुए तीन प्रस्ताव

    बैठक के दौरान तीन अहम प्रस्ताव भी लाए गए-

    • दो डिप्टी सीएम बनाए जाने पर स्वागत प्रस्ताव
    • विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए नीतीश कुमार को अधिकृत करने का प्रस्ताव
    • मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल की सराहना

    निशांत कुमार को लेकर भी चर्चा तेज

    बैठक से पहले और बाद में निशांत कुमार  को लेकर भी सियासी चर्चाएं तेज रहीं। कुछ विधायकों ने उन्हें भविष्य में पार्टी का नेतृत्व संभालने की बात कही। पटना में लगे पोस्टरों में भी “Next CM of Bihar” जैसे नारे चर्चा का विषय बने हुए हैं।

    राजनीति में नए समीकरण के संकेत

    श्रवण कुमार की ताजपोशी के साथ ही जेडीयू में नए सियासी समीकरण बनते दिख रहे हैं। आने वाले समय में इसका असर बिहार की राजनीति पर साफ नजर आ सकता है।

    Also Read : चाईबासा में चोरी की वारदातों का खुलासा, बुलेट गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार
    #AssemblyNews #BreakingNews #CabinetExpansion #JDUPolitics #MLALeader #NishantKumar #PoliticalUpdate #ShravanKumar #YPlusSecurity BiharNews BiharPolitics Jdu NitishKumar patna
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचोरी में संलिप्त बुलेट गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, रात के अँधेरे में करते थे वारदात
    Next Article पश्चिम बंगाल चुनाव : त्योहार नहीं फिर भी वोट की खातिर घर लौटने की होड़, हर ट्रेन चल रही फुल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    Latest Posts

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.