Chaibasa : चाईबासा पुलिस ने एक सक्रिय मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी बुलेट बाइक से रात के समय गांवों में घूमकर घरों में घुसते थे और मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) बहामन टुटी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष छापेमारी टीम बनाई गई थी। इसी टीम ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गितिलिपी मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए बुलेट बाइक पर सवार तीन युवकों को दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन निषाद (चालक), सुरेंद्र सुंडी उर्फ साहिल सुंडी और हिमांशु पिंगुवा उर्फ डीमेन के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से 7 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए।
कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने झींकपानी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर और इचापुर गांव में रात के समय घरों में घुसकर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी अमन निषाद का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह 25 मार्च 2026 को ही जेल से रिहा हुआ था। वहीं हिमांशु पिंगुवा का भी पहले से आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।