Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में लगी आग, 70 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया
    ट्रेंडिंग

    कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में लगी आग, 70 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 21, 2026Updated:April 21, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आनंदलोक अस्पताल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kolkata : आनंदलोक अस्पताल में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना अस्पताल की दूसरी मंजिल पर हुई, जहां देखते ही देखते घना काला धुआं फैल गया। हालात ऐसे हो गए कि अस्पताल में भर्ती करीब 70 मरीजों को तुरंत बाहर निकालना पड़ा।

    शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग एयर कंडीशनिंग यूनिट में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। आग लगते ही कई वार्डों में तेजी से धुआं भर गया, जिससे मरीजों और स्टाफ में घबराहट फैल गई।

    मरीजों को सड़क पर बैठाकर बचाई गई जान

    स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल प्रशासन और इमरजेंसी टीम तुरंत हरकत में आई। मरीजों को जल्दी-जल्दी बाहर निकाला गया। कुछ मरीजों को अस्पताल के बाहर सड़क पर बैठाकर ही रखा गया, जबकि वे सलाइन और मेडिकल सपोर्ट से जुड़े हुए थे। प्राथमिकता सिर्फ एक थी- सबकी जान सुरक्षित रहे।

    लिफ्ट बंद, दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किए गए मरीज

    सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की लिफ्ट तुरंत बंद कर दी गईं। मरीजों को सीढ़ियों के जरिए बाहर निकाला गया और पास के DL ब्लॉक स्थित अस्पताल की दूसरी शाखा में शिफ्ट किया गया। घटना के समय अस्पताल में 70 मरीज भर्ती थे और दिनभर में 15 सर्जरी होनी थीं। आग तब लगी जब छठी सर्जरी चल रही थी। हालात गंभीर हो सकते थे, लेकिन समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

    दमकल की तेजी से मिली राहत

    घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और दो इंजन लगाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों ने खिड़कियां तोड़कर धुआं बाहर निकाला और जल्द ही आग पर काबू पा लिया।

    सभी मरीज सुरक्षित, प्रशासन ने ली राहत की सांस

    अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, सभी मरीज सुरक्षित हैं। आग लगने के शुरुआती कुछ मिनटों में ही 15-20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जिससे हालात बिगड़ने से पहले ही नियंत्रण पा लिया गया।

    Also Read : गठबंधन धागा टूटते ही बैद्यनाथ धाम में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    #AnandalokHospital #BreakingNews #DisasterNews #EmergencyResponse #FireBrigade #HealthNews #HospitalFire #PatientSafety #RescueOperation #SaltLake #ShortCircuit #WestBengalNews FireIncident Kolkata
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशरद पवार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; बारामती का दौरा हुआ रद्द
    Next Article 7 साल से लापता बच्ची केस में हाईकोर्ट सख्त, कहा- 2 हफ्ते में रिजल्ट, वरना CBI जांच

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026
    Latest Posts

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.