Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JEE Main Result: 26 छात्रों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल, रांची की वैष्णवी बनीं स्टेट टॉपर
    झारखंड

    JEE Main Result: 26 छात्रों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल, रांची की वैष्णवी बनीं स्टेट टॉपर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 21, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वैष्णवी कुमारी, AIR 426 मुकुल महतो AIR 620।
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 (सेशन-1 और सेशन-2) का संयुक्त परिणाम जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा में देशभर से 16,04,854 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से लाखों छात्रों में कड़ी टक्कर के बाद 26 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है।

    दक्षिण भारत का दबदबा, आंध्र-तेलंगाना से सबसे ज्यादा टॉपर

    100 पर्सेंटाइल हासिल करने वालों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 5-5 छात्रों ने जगह बनाई है। वहीं राजस्थान के 4 छात्रों ने भी टॉप परफॉर्मेंस देकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। यानी इस बार भी दक्षिण भारत का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा है।

    झारखंड टॉपर बनीं रांची की वैष्णवी कुमारी

    झारखंड में रांची की वैष्णवी कुमारी ने 99.977 पर्सेंटाइल के साथ राज्य टॉप किया है। उनकी ऑल इंडिया रैंक 426 रही है। खास बात यह है कि वैष्णवी ने सेशन-2 की परीक्षा नहीं दी थी, फिर भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

    झारखंड के टॉप 10 छात्रों की लिस्ट

    झारखंड के कई छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। टॉप 10 में शामिल प्रमुख नाम इस प्रकार हैं-

    • वैष्णवी कुमारी (रांची) – 99.977
    • मुकुल महतो (जमशेदपुर) – 99.965
    • देवेश अग्रवाल (रांची) – 99.96
    • तनमय तनय (धनबाद) – 99.94
    • सार्थक कुमार (जमशेदपुर) – 99.92
    • रूद्रनील सिन्हा (धनबाद) – 99.90
    • तनीष कुमार (जमशेदपुर) – 99.792
    • अयान कुमार (जमशेदपुर) – 99.74
    • अभिनव कुमार (धनबाद) – 99.73
    • युवराज प्रीत (धनबाद) – 99.62
    • करण यादव (जमशेदपुर) – 99.60

    कितने छात्र हुए पास, क्या रही कटऑफ

    इस परीक्षा में कुल 2,50,182 छात्र योग्य घोषित किए गए हैं।

    • सामान्य वर्ग की कटऑफ: 93.41 पर्सेंटाइल (96,873 छात्र)
    • ईडब्ल्यूएस: 82.41 पर्सेंटाइल (25,009 छात्र)
    • ओबीसी: 80.92 पर्सेंटाइल (67,597 छात्र)
    • एससी: 63.91 पर्सेंटाइल (37,522 छात्र)
    • एसटी: 52.01 पर्सेंटाइल (18,790 छात्र)
    • दिव्यांग (PwD): 0.0023 पर्सेंटाइल (4,391 छात्र)

    इस बार का रिजल्ट काफी प्रतिस्पर्धी रहा। 16 लाख से ज्यादा छात्रों में से सिर्फ 26 ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया, जो इस परीक्षा की कठिनाई और टॉप लेवल कॉम्पिटिशन को दिखाता है। वहीं झारखंड के छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया है।

    Also Read : जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत, रांची पुलिस ने दबोचा मास्टरमाइंड विजय टेटे को

    #100Percentile #AndhraPradesh #BreakingNews #EducationNews #ExamResults #JEEMain #JEEMainResult #StudentAchievement #TopScorer #VaishnaviKumari JharkhandNews nta Rajasthan ranchi Telangana
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपरीक्षा या मजाक’ जेपीएससी की कार्यप्रणाली पर देवेंद्र नाथ महतो ने उठाए गंभीर सवाल
    Next Article गर्मी की छुट्टियों में राहत: 24 समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, कई राज्यों के बीच आसान होगी यात्रा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    Latest Posts

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.