Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»परीक्षा या मजाक’ जेपीएससी की कार्यप्रणाली पर देवेंद्र नाथ महतो ने उठाए गंभीर सवाल
    झारखंड

    परीक्षा या मजाक’ जेपीएससी की कार्यप्रणाली पर देवेंद्र नाथ महतो ने उठाए गंभीर सवाल

    Team JoharBy Team JoharApril 21, 2026Updated:April 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: जेपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों से गरमाया माहौल, देवेंद्र नाथ महतो ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की
    झारखंड लोक सेवा आयोग एक बार फिर विवादों के घेरे में है। बीते 19 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई सिविल सेवा परीक्षा में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, जिसे लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री कार्यालय और जेपीएससी को टैग करते हुए तीखे सवाल खड़े किए हैं और मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

    महतो ने परीक्षा के दौरान सामने आई चार बड़ी खामियों को रेखांकित करते हुए आरोप लगाया कि उपस्थिति पत्रक में रोल नंबर अंकित करने हेतु निर्धारित बॉक्स की संख्या कम थी, जिससे परीक्षार्थियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। साथ ही, उन्होंने बायोमेट्रिक प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही का दावा करते हुए कहा कि अभ्यर्थियों के आइरिस और अंगूठे के निशान वाले अटेंडेंस स्टिकर को नियमानुसार आयोग की प्रति में संलग्न करने के बजाय उनकी उत्तर पुस्तिका पर ही चिपका दिया गया।

    इसके अलावा, प्रश्न पत्रों में टाइपिंग और स्पेलिंग की भारी त्रुटियां पाई गईं, जिसने प्रश्नों की स्पष्टता को प्रभावित कर छात्रों में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी। विवाद यहीं नहीं थमा, परीक्षा के 24 घंटे बाद जारी की गई उत्तर कुंजी में भी भारी अनियमितताएं थीं, जिसे लगभग 8 घंटे के भीतर ही हटाना पड़ा, जिससे अभ्यर्थियों के बीच गहरा असमंजस फैल गया।

    गौरतलब है कि यह परीक्षा बीते रविवार को राज्य भर के 564 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 2,17,104 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे और प्रथम पाली में 1,10,973 जबकि द्वितीय पाली में 1,10,875 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जेपीएससी का इतिहास पहले भी विवादों से भरा रहा है, ऐसे में देवेंद्र नाथ महतो ने इन सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप और उच्चस्तरीय जांच की पुरजोर मांग की है।

    14वीं JPSC परीक्षा में घोर अनियमितताएँ-
    1) अटेंडेंस शीट में बॉक्स कम, रोल नंबर भरना मुश्किल।
    2) बायोमेट्रिक स्टिकर (आइरिस, अंगूठा) गलत जगह चिपकाया।
    3) प्रश्न पत्र में टाइपिंग/स्पेलिंग त्रुटियाँ।
    4) 24 घंटे बाद गलत उत्तर कुंजी जारी, 8 घंटे में हटाई।
    अभ्यर्थियों का भविष्य दाँव पर!…

    — Devendra Nath Mahto (@DevendraNathMa9) April 21, 2026

     

    Also Read : SIR को लेकर झामुमो की बड़ी तैयारी, हेमंत सोरेन करेंगे रणनीतिक बैठक

    #Jharkhand News City News devendranath mahto Exam Jharkhand news JLKM JPSC JSSC Latest news Online news न्यूज हेडलाइन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSIR को लेकर झामुमो की बड़ी तैयारी, हेमंत सोरेन करेंगे रणनीतिक बैठक
    Next Article JEE Main Result: 26 छात्रों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल, रांची की वैष्णवी बनीं स्टेट टॉपर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.