Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»“हां, प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं…”: झालमुड़ी स्टॉल पर पीएम मोदी के जवाब ने लूटी महफिल
    ट्रेंडिंग

    “हां, प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं…”: झालमुड़ी स्टॉल पर पीएम मोदी के जवाब ने लूटी महफिल

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jhargram: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। बैंकुरा, पुरुलिया, मेदिनीपुर और झारग्राम जैसे इलाकों में रैलियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग और अनौपचारिक अंदाज देखने को मिला। झारग्राम में चुनावी प्रचार के दौरान पीएम मोदी का काफिला अचानक रुका और उन्होंने सड़क किनारे एक झालमुड़ी वाले स्टॉल पर रुककर लोकप्रिय बंगाली स्नैक का स्वाद लिया।

    “क्या आप प्याज खाते हैं?” और मिला धाकड़ जवाब

    पीएम मोदी को अपने स्टॉल पर अचानक देखकर झालमुड़ी विक्रेता थोड़ा सकपका गया। उसने औपचारिकता निभाते हुए बहुत विनम्रता से पूछा, “सर, क्या आप प्याज खाते हैं?” विक्रेता का यह सवाल सहज था, लेकिन पीएम मोदी ने जिस अंदाज में जवाब दिया, उसने वहां मौजूद सभी लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। पीएम ने मुस्कुराते हुए चुटकी ली और कहा, “हां, मैं प्याज तो खाता हूं, लेकिन दिमाग नहीं खाता!” पीएम के इस हाजिरजवाबी को सुनकर विक्रेता और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों समेत आसपास खड़े लोग ठहाका मारकर हंस पड़े। यह पल सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।

    10 रुपये का भुगतान और जनता से संवाद

    पीएम मोदी ने न केवल झालमुड़ी का आनंद लिया, बल्कि एक आम नागरिक की तरह स्टॉल पर 10 रूपए का भुगतान भी किया। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद स्थानीय लोगों के साथ कुछ पल अनौपचारिक बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। सुरक्षा और प्रोटोकॉल के घेरे से बाहर निकलकर प्रधानमंत्री का यह देसी अंदाज लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

    चुनावी रैलियों के बीच ‘ग्राउंड कनेक्शन’

    यह घटना पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे का हिस्सा है, जहां वे 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए आक्रामक प्रचार अभियान चला रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने बैंकुरा, पुरुलिया और मेदिनीपुर में कई जनसभाएं की हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि रैलियों की भारी भीड़ और भाषणों के बीच इस तरह के छोटे-छोटे पल पार्टी और आम जनता के बीच एक मजबूत भावनात्मक जुड़ाव बनाने में मदद करते हैं। फिलहाल, पीएम मोदी का यह अंदाज बंगाल की चुनावी फिजाओं में काफी सराहा जा रहा है।

    Also Read:  झारखंड पुलिस का ’48 घंटे’ वाला अल्टीमेटम, तीन साल से जमे कर्मियों पर गिरी गाज!

    #Jharkhand News Jhargram Latest news mamta banrjee Online news PM modi west bengol assembly election आज की खबर जोहार लाइव झारखंड न्यूज मुख्य समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटेंडर घोटाला केस: आरोपी इंजीनियर अशोक कुमार गुप्ता ने ED कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
    Next Article परशुराम जयंती पर ‘महा अवतार परशुराम’ का एलान, दिसंबर 2027 में होगी रिलीज

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    Latest Posts

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.