Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»मेयर समर्थक की गोली मारकर ह’त्या, घर में घुसकर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां
    क्राइम

    मेयर समर्थक की गोली मारकर ह’त्या, घर में घुसकर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 18, 2026Updated:April 18, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    murder
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : जिले के सोनारडीह थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई। बाइक सवार अपराधियों ने घर में घुसकर जनता मजदूर संघ के नेता और मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उसे तीन गोलियां मारीं और मौके से फरार हो गए।

    इलाज के दौरान तोड़ा दम

    घटना के वक्त शुभम अपने दादा-दादी के साथ घर पर मौजूद था। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। स्थिति नाजुक होने पर उसे अशर्फी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    अस्पताल पहुंचे मेयर, पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलते ही मेयर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। वहीं ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी और सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

    मृतक का आपराधिक इतिहास भी आया सामने

    पुलिस के अनुसार, शुभम यादव का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज थे। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि शुभम यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मेयर संजीव सिंह ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग की है।

    Also Read : गुमला में भाजपा का प्रदर्शन, धरना रोके जाने पर एनएच किनारे बैठे कार्यकर्ता

    Breaking news Jharkhand Crime News India Dhanbad Crime News Dhanbad Murder Case Janta Mazdoor Sangh Jharkhand crime Jharkhand police Latest Dhanbad News Latest news local crime news Sanjeev Singh Mayor shooting incident Jharkhand Shubham Yadav Murder Sonardih Police Station Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंगाल में TMC के लिए मैदान में उतरे हेमंत-कल्पना
    Next Article धनबाद-रांची सड़क पर गैस रिसाव, DALSA टीम ने किया दौरा, लोगों को दी चेतावनी

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.