Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jun, 2026 ♦ 10:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में पेट्रोल-डीजल पर सख्ती, जमाखोरी रोकने के लिए पंपों पर कड़ी निगरानी
    झारखंड

    झारखंड में पेट्रोल-डीजल पर सख्ती, जमाखोरी रोकने के लिए पंपों पर कड़ी निगरानी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पेट्रोल-डीजल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्य में पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी रोकने के लिए तेल कंपनियों ने सख्त कदम उठाए हैं। अब किसी भी ग्राहक को एक बार में 300 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं दिया जाएगा। इसके लिए पंपों में ऑटोमैटिक इंटरलॉक सिस्टम लागू कर दिया गया है। अगर तय सीमा से ज्यादा बिक्री की कोशिश होगी, तो सिस्टम खुद ही लॉक हो जाएगा।

    हर पंप पर कंपनियों की नजर, ज्यादा बिक्री पर रोक

    तेल कंपनियां अब हर पेट्रोल पंप की निगरानी कर रही हैं। निर्देश दिया गया है कि किसी भी व्यक्ति या संस्था को जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल न दिया जाए। इसका मकसद यह है कि कोई भी तेल जमा कर बाद में ऊंचे दाम पर बेचने की कोशिश न कर सके।

    नए ग्राहकों को ज्यादा तेल देने से बचने का निर्देश

    कंपनियों ने पंप संचालकों को यह भी कहा है कि ज्यादा मात्रा में तेल केवल पुराने और नियमित ग्राहकों को ही दिया जाए। खासकर अस्पताल और बैंक्वेट हॉल जैसे संस्थानों को जरूरत के हिसाब से तेल मिल सकता है। वहीं नए ग्राहकों को बड़ी मात्रा में तेल देने से बचने को कहा गया है।

    इंडस्ट्रियल ग्राहक कर रहे जुगाड़

    इंडस्ट्रियल डीजल महंगा होने के कारण फैक्ट्रियां अब सामान्य पंपों से डीजल लेने की कोशिश कर रही हैं। रांची में जहां डीजल करीब 92.62 रुपये प्रति लीटर है, वहीं इंडस्ट्रियल डीजल 138 से 152 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। यही वजह है कि कंपनियां ऐसे ग्राहकों पर खास नजर रख रही हैं।

    औसतन बिक्री के हिसाब से मिल रहा तेल

    तेल कंपनियां अब पंपों को उनकी औसत बिक्री के हिसाब से ही पेट्रोल-डीजल की सप्लाई दे रही हैं। इससे कहीं भी ज्यादा स्टॉक जमा करने की संभावना कम हो जाएगी।

    Also Read : भाषा विवाद के बीच जेटेट नियमावली कायम, 21 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया

    diesel limit 300 liter diesel price Jharkhand energy news India fuel hoarding control fuel regulation fuel supply control industrial diesel rate Jharkhand fuel news Jharkhand petrol pump Job Alert Latest news oil companies alert petrol diesel monitoring petrol diesel news India Today News Trending News तेल कंपनियां निर्देश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाषा विवाद में फंसी जेटेट नियमावली 2026, कैबिनेट से प्रस्ताव स्थगित, 21 अप्रैल से आवेदन तय
    Next Article सीएम बनते ही बदला अंदाज, 48 घंटे में सम्राट ने दिखाया BJP स्टाइल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बड़कागांव में कोयला परियोजना पर फायरिंग, कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    June 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    June 8, 2026
    Latest Posts

    बड़कागांव में कोयला परियोजना पर फायरिंग, कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

    June 9, 2026

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    June 8, 2026

    देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    June 8, 2026

    मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026

    साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था लोगों के बैंक खाते, पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.