Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 May, 2026 ♦ 8:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, पशुपालन विभाग से 35 लाख की अवैध निकासी
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, पशुपालन विभाग से 35 लाख की अवैध निकासी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : झारखंड में सामने आए ट्रेजरी घोटाले की कड़ी अब रामगढ़ तक पहुंच गई है। बोकारो और हजारीबाग में करोड़ों के घोटाले के बाद रामगढ़ जिले में भी करीब 35 लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला उजागर हुआ है। उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर पशुपालन विभाग के पदाधिकारी डॉ. लाल बिहारी प्रसाद ने विभाग के पूर्व लेखापाल मुनिंद्र कुमार के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी फिलहाल कांके, रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन में लेखापाल के पद पर कार्यरत है।

    जांच में सामने आया कि मुनिंद्र कुमार ने वेतन मद में फर्जी तरीके से कुल 34,25,556 रुपये की निकासी की। इसके लिए उसने पोकली उरांव नाम के एक काल्पनिक कर्मचारी को कुबेर पोर्टल पर पंजीकृत किया। इस फर्जी नाम के जरिए अगस्त 2021 से जनवरी 2022 के बीच एक्सिस बैंक, दीपाटोली शाखा के खाते में 10,91,556 रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा, आरोपी ने अपने ही खाते में अगस्त 2014 से दिसंबर 2021 तक वेतन और एरियर के नाम पर 23,34,000 रुपये की निकासी की।

    डीसी के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने मामले की पड़ताल की, जिसमें अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि, उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता और जिला कोषागार पदाधिकारी मंजू एक्का शामिल थे। जांच के दौरान कई अहम दस्तावेज गायब पाए गए, यहां तक कि आरोपी का अंतिम वेतन प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं हुआ।

    कमेटी की रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि यदि वेतन भुगतान पंजी और बिल राशि का ठीक से मिलान किया जाता, तो यह गड़बड़ी पहले ही पकड़ में आ सकती थी। आरोपी ने वेतन सूची में छेड़छाड़ कर राशि को बढ़ाकर दिखाया, जिससे प्रथम दृष्टया डीडीओ को अंतर का पता नहीं चल सका।

    जांच में यह भी पुष्टि हुई कि पोकली उरांव नाम का कोई कर्मचारी विभाग में कभी कार्यरत नहीं रहा। साथ ही, बोकारो में 3.15 करोड़ और हजारीबाग में 15.41 करोड़ रुपये के घोटाले का भी उल्लेख रिपोर्ट में किया गया है। आरोपी ने अलग-अलग तारीखों में अपने खाते में कई किश्तों में रकम ट्रांसफर की, जिससे पूरे मामले में सुनियोजित गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

    Also Read : ‘ऑपरेशन कोटिनिर’ से फतह हुआ खपिया जंगल, 15 लाख के इनामी और महिला सहित 4 नक्सलियों का खात्मा

    Treasury Scam Exposed in Ramgarh: Illegal Withdrawal of ₹35 Lakhs from Animal Husbandry Department पशुपालन विभाग से 35 लाख की अवैध निकासी रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में माफियाओं को CISF की तीखी चोट, 30 टन कोयला किया जब्त
    Next Article बिजली दर बढ़ी तो BJP आक्रामक, आदित्य साहू बोले- अब सड़कों पर होगा विरोध

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

    May 30, 2026
    झारखंड

    झारखंड में मतदाता मैपिंग ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक वोटर जुड़े

    May 30, 2026
    Latest Posts

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    May 30, 2026

    कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

    May 30, 2026

    झारखंड में मतदाता मैपिंग ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक वोटर जुड़े

    May 30, 2026

    रिम्स के पीजी डॉक्टर सानू सनल बरवार की संदिग्ध मौ’त, कटहल मोड़ के एक घर में मिली लाश

    May 30, 2026

    चिंगारी से मची तबाही : हाईटेंशन तार से सटते ही कंटेनर बना आग का गोला

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.