Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गर्मी शुरू होते ही एक्टिव हुआ धनबाद नगर निगम, जल संकट से निपटने की तैयारी तेज
    झारखंड

    गर्मी शुरू होते ही एक्टिव हुआ धनबाद नगर निगम, जल संकट से निपटने की तैयारी तेज

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 16, 2026Updated:April 16, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जल संकट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : धनबाद में गर्मी की शुरुआत के साथ ही संभावित जल संकट को लेकर नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। हर साल की तरह इस बार भी लोगों को सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। हालांकि, सवाल यह है कि क्या यह सक्रियता सिर्फ गर्मी के मौसम तक ही सीमित रह जाती है। नगर आयुक्त आशीष गंगवार के अनुसार, जिन इलाकों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है, वहां जल्द जल आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, लंबित एनओसी से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए अधिकारियों को कहा गया है, ताकि योजनाएं समय पर पूरी हो सकें। गर्मी में बढ़ती पानी की किल्लत को देखते हुए निगम ने चापाकलों की मरम्मत पर भी फोकस बढ़ा दिया है। खराब पड़े चापाकलों की पहचान कर उन्हें जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उन इलाकों में राहत पहुंचाई जा सके जहां अभी पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

    दरअसल, धनबाद के शहरी जल संकट की जड़ अधूरी जलापूर्ति योजनाएं बनती जा रही हैं। करोड़ों रुपये की तीन बड़ी योजनाएं अब भी एनओसी के कारण अधर में लटकी हुई हैं। सबसे बड़ी 441 करोड़ रुपये की धनबाद शहरी जलापूर्ति योजना का करीब 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, लेकिन इंटेक वेल का निर्माण अब तक नहीं हो पाया है। इसके पीछे दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) से अनुमति नहीं मिलना मुख्य कारण बताया जा रहा है। इंटेक वेल के बिना जल आपूर्ति शुरू करना संभव नहीं है, जिससे पूरी योजना फिलहाल ठप पड़ी है।

    इसी तरह 166 करोड़ रुपये की कतरास जलापूर्ति योजना का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा होने के बावजूद, कतरी नदी में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क निर्माण विभाग (RCD) से एनओसी नहीं मिलने के कारण काम रुक गया है। इसका सीधा असर कतरास क्षेत्र के हजारों लोगों पर पड़ रहा है। वहीं, 310 करोड़ रुपये की झरिया जलापूर्ति योजना भी अनुमति प्रक्रिया में देरी के चलते धीमी गति से आगे बढ़ रही है। इन तीनों योजनाओं के अधूरे रहने से शहर में जल संकट की स्थिति और गंभीर होती जा रही है। नगर निगम क्षेत्र में नए जल कनेक्शन देने की प्रक्रिया भी लगभग ठप हो चुकी है। वर्तमान में केवल करीब 39 हजार घरों में ही जलापूर्ति कनेक्शन है, जबकि लक्ष्य डेढ़ लाख से अधिक घरों तक पानी पहुंचाने का था।

    वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में लगाए गए लगभग 2700 चापाकलों में से करीब 1450 खराब पड़े हैं। पिछले वर्ष इनकी मरम्मत पर लगभग 74 लाख रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में चापाकल अब भी बंद हैं। हालांकि निगम द्वारा मरम्मत कार्य जारी होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन स्थायी समाधान अब भी दूर नजर आ रहा है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि प्रशासन की ये तैयारियां जमीनी स्तर पर कितनी कारगर साबित होती हैं।

    Also read : जंगल में मिले अज्ञात शव का खुलासा, प्रेम-प्रसंग में हुई ह’त्या, एक महिला गिरफ्तार

    #Jharkhand News As Summer Sets In Current News Dhanbad Dhanbad Municipal Corporation Springs into Action; Preparations to Tackle Water Crisis Intensify. Dhanbad News Heat wave jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news water crisis गर्मी शुरू होते ही एक्टिव हुआ धनबाद नगर निगम जल संकट से निपटने की तैयारी तेज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजंगल में मिले अज्ञात शव का खुलासा, प्रेम-प्रसंग में हुई ह’त्या, एक महिला गिरफ्तार
    Next Article घर से चंद कदम दूर मासूम को मिली दर्दनाक मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगालः RTI में खुलासा, सिर्फ पांच महीने में रेप के 2400 मामले, 600 मर्डर के केस दर्ज, साल 2021-24 तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1,05,313 मामले हुए थे दर्ज

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    Latest Posts

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026

    पश्चिम बंगालः RTI में खुलासा, सिर्फ पांच महीने में रेप के 2400 मामले, 600 मर्डर के केस दर्ज, साल 2021-24 तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1,05,313 मामले हुए थे दर्ज

    October 7, 2026

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026

    क्या है ‘भूतिया कण’? जिसकी खोज पर फ्रांसिस हाल्जेन को मिला नोबेल पुरस्कार

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.