Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2026 ♦ 8:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोयला तस्करों के हमले के बाद पुलिस एसोसिएशन रेस, घायल SI का हाल जानने पहुंचे पदाधिकारी
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करों के हमले के बाद पुलिस एसोसिएशन रेस, घायल SI का हाल जानने पहुंचे पदाधिकारी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 16, 2026Updated:April 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोयला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : कोयला तस्करों द्वारा मारपीट में घायल हुए विशेष शाखा के SI अनुज कुमार का हालचाल लेने के लिए झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रांतीय वरीय उपाध्यक्ष मो. महताब आलम रांची से धनबाद पहुंचे। उन्होंने अधिकारी के घर जाकर उनकी स्थिति की जानकारी ली और परिवार को भरोसा दिलाया कि पूरी एसोसिएशन उनके साथ खड़ा है।

    घर पहुंचकर दिया हौसला

    इस दौरान धनबाद शाखा के संयुक्त सचिव रजनीकांत, मेंस यूनियन के साजिद खान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने घायल अधिकारी और उनके परिवार से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया। पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटना पुलिसकर्मियों के लिए चिंता का विषय है और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।

    केंदुआ-झरिया मार्ग पर हुई थी घटना

    मालूम हो कि कुछ दिन पहले केंदुआडीह थाना क्षेत्र के केंदुआ-झरिया मुख्य मार्ग पर कोयला तस्करों ने SI अनुज कुमार और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की थी। इस हमले में अनुज कुमार की पीठ पर गंभीर चोट आई थी, जबकि उनकी पत्नी भी घायल हो गई थीं।

    डीएसपी ने दिया कार्रवाई का भरोसा

    मौके पर ही पदाधिकारियों ने धनबाद के विधि-व्यवस्था डीएसपी से फोन पर बात की। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

    एसोसिएशन ने जताई एकजुटता

    मो. महताब आलम ने बताया कि इस घटना को लेकर प्रांतीय स्तर पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

    Also Read : कुल्हाड़ी से वार कर युवक की ह’त्या, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

    Police Association Springs into Action Following Attack by Coal Smugglers; Senior Vice President Arrives to Inquire About Injured SI's Condition कोयला तस्करों के हमले के बाद पुलिस एसोसिएशन रेस घायल SI का हाल जानने पहुंचे वरीय उपाध्यक्ष
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुल्हाड़ी से वार कर युवक की ह’त्या, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
    Next Article लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष नेता अमीर हमजा पर अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026
    जमशेदपुर

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026
    Latest Posts

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में भाजपा ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग

    May 11, 2026

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी, 8 घायल

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.