Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महिला थानेदार का कथित ऑडियो वायरल, युवक से गाली-गलौज और हड़काने का आरोप
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला थानेदार का कथित ऑडियो वायरल, युवक से गाली-गलौज और हड़काने का आरोप

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऑडियो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो के चास थाना की प्रभारी सुषमा कुमारी का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। ऑडियो में थाना प्रभारी के व्यवहार और भाषा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अभी तक इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसकी सत्यता जांच के दायरे में है। जोहारलाइव भी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

    फोन पर बुलाया, फिर बिगड़ा लहजा

    वायरल ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि थाना प्रभारी ने एक युवक को फोन कर थाने बुलाया। युवक बार-बार कहता है कि वह डॉक्टर के पास है और सिर्फ 10 मिनट में पहुंच जाएगा। लेकिन दूसरी तरफ से कथित तौर पर बात करने का अंदाज काफी सख्त और आक्रामक बताया जा रहा है।

    गाली-गलौज का आरोप, युवक करता रहा अनुरोध

    ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि युवक अपनी मजबूरी बताता रहा, लेकिन उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। आरोप है कि बातचीत के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग नाराजगी जता रहे हैं और पुलिस के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं।

    एसपी बोले- ऑडियो सही हुआ तो होगी कार्रवाई

    बोकारो एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई होगी। आम लोगों के साथ गलत व्यवहार किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पूरे मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। जांच में वायरल ऑडियो की सच्चाई, समय और परिस्थिति की पड़ताल की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

    Also Read : वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, ट्रेजरी घोटाले में हर जिले की होगी जांच, एक-एक पैसे की वसूली होगी

    Alleged Audio of Female Station House Officer Goes Viral; Accused of Abusing and Intimidating a Young Man महिला थानेदार का कथित ऑडियो वायरल युवक से गाली-गलौज और हड़काने का आरोप युवक से गाली-गलौज का आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची विश्वविद्यालय में सेशन लेट और अव्यवस्था पर NSUI का हल्ला बोल, प्रशासन के खिलाफ धरना
    Next Article पलामू को मिला मॉडल स्कूल का तोहफा, वित्त मंत्री ने रखी आधारशिला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.