Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शादी के तीन महीने बाद शुरू हुआ दहेज का जुल्म, पति समेत 7 पर केस दर्ज
    झारखंड

    शादी के तीन महीने बाद शुरू हुआ दहेज का जुल्म, पति समेत 7 पर केस दर्ज

    Team JoharBy Team JoharApril 11, 2026Updated:April 11, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दहेज प्रताड़ना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। बरवे नगर की रहने वाली गुलशन खातून ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। इस मामले में चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

    2025 में हुई थी शादी, लाखों का दहेज देने का आरोप

    जानकारी के मुताबिक, गुलशन खातून की शादी 23 फरवरी 2025 को आजाद बस्ती निवासी गुलाम मुस्लिम खान के साथ हुई थी। पीड़िता का कहना है कि शादी में मायके पक्ष की ओर से करीब 3 लाख रुपये नकद, डेढ़ लाख रुपये के जेवरात और कई घरेलू सामान दिए गए थे।

    तीन महीने बाद शुरू हुई अतिरिक्त दहेज की मांग

    पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी के करीब तीन महीने बाद ही पति और सास द्वारा अतिरिक्त 5 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। जब उसने असमर्थता जताई तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी गई।

    मारपीट और तलाक की धमकी

    गुलशन का कहना है कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और तलाक देने की धमकी देता था। ससुराल के अन्य लोग भी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

    घर से निकाला, कई बार समझौते की कोशिश नाकाम

    पीड़िता ने बताया कि 6 अगस्त 2025 को उसके साथ गंभीर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह अपने मायके लौट गई। कई बार समझौते की कोशिश की गई, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसे वापस रखने से इंकार कर दिया। यहां तक कि जनवरी 2026 में भी उसे घर में घुसने नहीं दिया गया।

    सात लोगों को बनाया आरोपी, जांच शुरू

    इस मामले में पति गुलाम मुस्लिम खान, सास अमीना बीबी, ससुर वकील खान समेत कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : सिमडेगा में सड़क निर्माण में सुस्ती पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रोड जाम कर जताया विरोध

    Breaking News India Chainpur police station case domestic violence Jharkhand dowry abuse India dowry demand issue family violence case Gumla dowry harassment case jharkhand crime news latest Jharkhand news Police Investigation Gumla seven accused named Trending News woman harassment case women rights case India
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा में सड़क निर्माण में सुस्ती पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रोड जाम कर जताया विरोध
    Next Article पलामू ट्रेजरी विवाद पर विराम, जांच में नहीं मिले गड़बड़ी के सबूत, संदिग्ध खातों को मिली क्लीनचिट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.