Pakur : झारखंड के पाकुड़ जिले में शुक्रवार को एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र की है, जहां सोना जोड़ी निवासी शाहनवाज अंसारी लापरवाही में हादसे का शिकार हो गया।
मालगाड़ी पर चढ़ने के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक युवक मालगाड़ी पर चढ़कर प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान मालगाड़ी चल पड़ी और संतुलन बिगड़ने से वह गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।
आरपीएफ की तत्परता से मिला तुरंत इलाज
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सोना जोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया।
सुविधा होने के बावजूद लोग उठा रहे जोखिम
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म बदलने के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाएं मौजूद हैं और काम भी कर रही हैं। इसके बावजूद कुछ लोग शॉर्टकट अपनाने की कोशिश में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
Also Read : सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला : हाईकोर्ट ने CO से पूछा, कब्जा हटाने की बजाय निर्माण ध्वस्त क्यों किया

