Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चाईबासा में युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही थी घर
    जोहार ब्रेकिंग

    चाईबासा में युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही थी घर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 9, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बीती रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक 24 वर्षीय युवती शिल्पी मोदक पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना कल्याणपुर स्थित आनंद मार्ग स्कूल के सामने वाली गली में हुई। जानकारी के अनुसार, शिल्पी मोदक न्यू कॉलोनी नीमडीह में संतोषी मंदिर के पास रहती हैं। वह रोज की तरह बुधवार रात छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए एक युवक ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

    सात से आठ बार किया चाकू से वार

    प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर ने सफेद शर्ट और जींस पहन रखी थी। आरोपी ने शिल्पी पर ताबड़तोड़ सात से आठ बार चाकू से वार किया। अचानक हुए इस हमले में शिल्पी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

    घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल शिल्पी को उठाकर सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन युवती की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया।

    पुलिस ने मौके से बरामद किया चाकू

    घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

    परिजनों में रोष, इलाके में दहशत

    परिजनों ने बताया कि शिल्पी रोजाना बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती थीं और रात में घर लौटती थीं। घटना की जानकारी आसपास के बच्चों ने घर जाकर दी, जिसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

    पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी

    पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है, जिसमें पुरानी रंजिश या किसी अन्य कारण की भी संभावना देखी जा रही है। फिलहाल युवती का इलाज जमशेदपुर में चल रहा है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

    Also Read : मैक्लुस्कीगंज में सुबह-सुबह अपराधियों ने घर पर बरसाईं गोलियां, धमकी देकर हुए फरार

    Young Woman Subjected to Repeated Knife Attacks in Chaibasa; Was Returning Home After Giving Tuition चाईबासा में युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही थी घर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला बोगी में चढ़ने पर घिरे धनबाद के सांसद ढुलू महतो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
    Next Article लाइन में घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिला गैस, लोगों ने किया बवाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    क्राइम

    नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरस रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो पर थानेदार से गाली-गलौज का आरोप, बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने दर्ज कराई FIR

    August 25, 2026
    Latest Posts

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026

    नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    August 25, 2026

    झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

    August 25, 2026

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरस रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.