Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में जल्द लागू होगा हेल्थ गारंटी कार्ड : मंत्री इरफान अंसारी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में जल्द लागू होगा हेल्थ गारंटी कार्ड : मंत्री इरफान अंसारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 7, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इरफान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि झारखंड में जल्द ही स्वास्थ्य गारंटी कार्ड की शुरुआत की जाएगी। इसका उद्देश्य हर व्यक्ति तक बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य का हर नागरिक स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे में आए। मंत्री मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर नामकुम स्थित एनएचएम सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) रैंकिंग में झारखंड को देशभर में तीसरा स्थान मिला है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रोज कम से कम 45 मिनट अपने स्वास्थ्य के लिए जरूर निकालें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने आईपीएच परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

    मंत्री अंसारी ने बताया कि जल्द ही 1200 स्थायी डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा 7500 एएनएम और जीएनएम की बहाली प्रक्रिया भी शुरू होगी। राज्य को 247 नई एम्बुलेंस मिलने वाली हैं और संथाल परगना में नया कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा। ब्लड की उपलब्धता को लेकर नई नीति लाने की भी तैयारी है। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि बिना डोनर के ब्लड उपलब्ध कराना जमीनी स्तर पर आसान नहीं है। ऐसे में विभाग इस आदेश में संशोधन के लिए अदालत का रुख करेगा।

    इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि एनक्यूएएस रैंकिंग में तीसरा स्थान मिलना राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह प्रमाणन केंद्र सरकार द्वारा दिया गया है, जो इसकी विश्वसनीयता को दर्शाता है। उन्होंने ‘वन हेल्थ’ की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के लिए पूरे पर्यावरण और तंत्र का संतुलित रहना जरूरी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि संतुलित खानपान, नियमित दिनचर्या और तनावमुक्त जीवन ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ आदतें अपनाने की अपील की।

    Also Read : गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सिदगोड़ा पुलिस ने पीछा कर दबोचा

    Health Guarantee Card to be Implemented Soon in Jharkhand: Minister Irfan Ansari इरफान झारखंड में जल्द लागू होगा हेल्थ गारंटी कार्ड : मंत्री इरफान अंसारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, सिदगोड़ा पुलिस ने पीछा कर दबोचा
    Next Article उदनाबाद में आस्था का महाकुंभ, 2100 कलश यात्रियों के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    क्राइम

    नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    August 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.