Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गिरिडीह में फंदे से लटकी मिली गर्भवती महिला, इलाके में सनसनी
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह में फंदे से लटकी मिली गर्भवती महिला, इलाके में सनसनी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 7, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिरिडीह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : झारखंड के गिरिडीह जिले के लोकाय थाना क्षेत्र के मानपुर कहुवाई गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में मातम का माहौल है। मृतका की पहचान सरिता देवी के रूप में हुई है। वह गावां प्रखंड के हड़हड़ा गांव निवासी प्रकाश राय की बेटी थी। उसकी शादी वर्ष 2022 में तिसरी प्रखंड के मानपुर कहुवाई गांव निवासी महेश राय के साथ हुई थी।

    देर रात हुई घटना

    बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात सरिता देवी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही घर में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

    गर्भवती होने की बात, मामला गंभीर

    सूत्रों के अनुसार, सरिता देवी गर्भवती भी थी। ऐसे में यह मामला और गंभीर हो गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मृतका की मां ने अपने दामाद महेश राय पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

    मासूम बच्ची हुई मां से वंचित

    सरिता देवी अपने पीछे एक साल की छोटी बच्ची छोड़ गई है। मां की मौत के बाद बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल है, जिसे देख हर कोई भावुक हो जा रहा है।

    पुलिस जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलते ही लोकाय थाना प्रभारी अमित कुमार और थानसिंहडीह थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

    Also Read : ट्रेनों की लेटलतीफी पर फूटा गुस्सा, सरयू राय ने धरना देकर रेलवे को दी चेतावनी

    Pregnant Woman Found Hanging in Giridih; Creates Sensation in the Area इलाके में सनसनी गिरिडीह गिरिडीह में फंदे से लटकी मिली गर्भवती महिला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रेनों की लेटलतीफी पर फूटा गुस्सा, सरयू राय ने धरना देकर रेलवे को दी चेतावनी
    Next Article महिला वकील से मारपीट मामले में अधिवक्ता महेश तिवारी दोषी करार, लाइसेंस निलंबित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    Latest Posts

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.