Chatra : पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चतरा सदर थाना पुलिस ने बालूमाथ थाना क्षेत्र से अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को चोरी के ट्रक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
गुप्त सूचना पर बनी टीम, छापेमारी में सफलता
SP सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने चतरा बॉर्डर इलाके में छापेमारी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसके पास से चोरी का ट्रक बरामद हुआ।
बिहार का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के भागलपुर जिले के हबीबपुर निवासी आदित्य राज उर्फ आदित्य कुमार उर्फ राजीव रंजन उर्फ मनन चौधरी उर्फ मो शाहबाज के रूप में हुई है।
नशीला पदार्थ खिलाकर करते थे ट्रक चोरी
पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि गिरोह के सदस्य ट्रक चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देते थे और फिर वाहन लेकर फरार हो जाते थे।
बरामद हुआ पूरा ‘टूल किट’
पश्चिम बंगाल में बेचते थे चोरी के ट्रक
आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए ट्रकों को पश्चिम बंगाल के पन्नागढ़ इलाके में बेचा जाता था। गिरोह में शामिल अन्य सदस्य एखलाक खान, राजेश यादव और टुनु यादव फरार हैं।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
एसपी ने कहा कि यह एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह है और इसकी गतिविधियों की गहराई से जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
Also Read : स्टाइपेंड को लेकर डॉक्टरों का आंदोलन तेज, 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान


