Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Apr, 2026 ♦ 10:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन-ड्राइवर से मारपीट
    क्राइम

    केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन-ड्राइवर से मारपीट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सांसद शशि थरूर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk : केरल के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले को रोककर हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में उनके गनमैन और ड्राइवर के साथ मारपीट की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

     चुनाव प्रचार के दौरान हुआ हमला

    घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे चेल्लिथोड के पास थिरुवाली इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि शशि थरूर कांग्रेस नेता ए.पी. अनिल कुमार के चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वांडूर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह घटना हुई।

    रास्ता रोककर किया हमला

    वांडूर पुलिस के अनुसार, सड़क संकरी थी और पुल के पास थोड़ी रुकावट थी। काफिले के आगे चल रही गाड़ी को तेज करने के लिए गनमैन रतीश के.पी. ने कहा। तभी दो गाड़ियों में सवार करीब पांच लोगों ने काफिले को रोक लिया। जब गनमैन ने रास्ता साफ कराने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर और ड्राइवर पर हमला कर दिया।

    पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

    घटना के बाद गनमैन ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वांडूर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और देर रात एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    साजिश के एंगल से भी जांच

    पुलिस अब इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि हमले के पीछे कोई राजनीतिक दुश्मनी या साजिश तो नहीं है।

    Also Read : शादी का जश्न बना मातम, बाराती गाड़ी पलटने से एक की मौत

    AP Anil Kumar rally Congress MP Shashi Tharoor convoy attack India driver beaten convoy attack election campaign incident gunman assaulted Kerala India latest news Kerala latest news Kerala news Kerala police action Latest news Malappuram incident political violence Kerala Shashi Tharoor convoy attack Thiruvalli incident Today News Trending News Wandur Kerala attack Wandur police case
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार ने छीनी दो जिंदगी : पलामू में इंडिका ने मारी टक्कर, चतरा में हाईवा ने ली जान
    Next Article बिहार-झारखंड-बंगाल रूट पर 28 मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा, तेज काम करने की दी हिदायत

    April 27, 2026
    गुमला

    गुमला में ज्वेलरी दुकान में भीषण लूट, अपराधियों ने फायरिंग कर उड़ाए एक करोड़ सोने के गहने

    April 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची एसएसपी के निर्देश पर जुआ और नशा पर प्रहार, 2 दर्जन से ज्यादा लोग डिटेन

    April 27, 2026
    Latest Posts

    सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा, तेज काम करने की दी हिदायत

    April 27, 2026

    गुमला में ज्वेलरी दुकान में भीषण लूट, अपराधियों ने फायरिंग कर उड़ाए एक करोड़ सोने के गहने

    April 27, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर जुआ और नशा पर प्रहार, 2 दर्जन से ज्यादा लोग डिटेन

    April 27, 2026

    जगुआर कैंपस में बनेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’, सीएम हेमंत ने की समीक्षा बैठक

    April 27, 2026

    खूंटी में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत चला बड़ा अभियान

    April 27, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.