Deoghar : सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के कई सेक्शन में रविवार 5 अप्रैल को बड़े पैमाने पर ट्रैक मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। इसी वजह से कई मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव किया गया है। इससे बिहार, झारखंड और बंगाल रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इन रूटों पर लिया गया ब्लॉक
रेलवे की ओर से जोरामो–मधुपुर, जसीडीह–तुलसीटांड़, लहाबन–सिमुलतला, जसीडीह–देवघर, बासुकीनाथ–दुमका, सीतारामपुर–बराचक, अंडाल–ईस्ट आउटर केबिन, दुर्गापुर–राजबांध, पराज–गलसी, मंकर–पानागढ़, रानीगंज–निमचा, आसनसोल ईस्ट–आसनसोल, बराचक–सीतारामपुर, चिनपाई–सिउड़ी और उखड़ा–काजोराग्राम सेक्शन में ब्लॉक लिया गया है। इन सेक्शनों में काम होने के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।
ये प्रमुख ट्रेनें रद्द
मेंटेनेंस के कारण कुल 28 मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
- 63561 आसनसोल–जसीडीह मेमू
- 63565/63566 जसीडीह–झाझा मेमू
- 63545/63546 अंडाल–जसीडीह मेमू
- 63298 झाझा–देवघर मेमू
- 63570 बैद्यनाथधाम–आसनसोल मेमू
- 73481/73484 दुमका–जसीडीह डेमू
- 63547/63548 जसीडीह–बांका मेमू
- 63555/63556 आसनसोल–बरकाकाना मेमू
- 63509/63510 बर्द्धमान–झाझा मेमू
- 63511 से 63518 तक बर्द्धमान–आसनसोल सेक्शन की कई मेमू
- 63552 आसनसोल–अंडाल मेमू
- 63550 अंडाल–बर्द्धमान मेमू
- 63531/63534 अंडाल–सैंथिया मेमू
कुछ ट्रेनों के रूट और टाइम में बदलाव
रेलवे ने बताया कि बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों के रूट और समय में भी बदलाव किया गया है। यात्रियों को सफर से पहले अपने ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करने की सलाह दी गई है।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की जानकारी जरूर ले लें। खासकर लोकल और पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वालों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
Also Read : केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन-ड्राइवर से मारपीट


