Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आनंद विहार से पुरुलिया तक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस, रांची-डालटनगंज होकर चलेगी ट्रेन, झारखंड को बड़ी राहत
    झारखंड

    आनंद विहार से पुरुलिया तक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस, रांची-डालटनगंज होकर चलेगी ट्रेन, झारखंड को बड़ी राहत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 31, 2026Updated:March 31, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए आनंद विहार और पुरुलिया के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने का फैसला लिया है। 14022 आनंद विहार–पुरुलिया एक्सप्रेस 2 अप्रैल से और 14021 पुरुलिया–आनंद विहार एक्सप्रेस 3 अप्रैल से चलनी शुरू हो जाएगी। इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड के लोगों को खास फायदा मिलेगा, क्योंकि अब अयोध्या और दिल्ली जाने के लिए एक और सीधा विकल्प मिल गया है।

    रांची और डालटनगंज होकर चलेगी ट्रेन

    यह ट्रेन वाया रांची और डालटनगंज होकर चलेगी। इससे झारखंड के कई जिलों के यात्रियों को सीधे जुड़ाव का फायदा मिलेगा। साथ ही पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए भी यह ट्रेन काफी उपयोगी साबित होगी।

    जानिए टाइमिंग और दिन

    आनंद विहार से यह ट्रेन हर गुरुवार सुबह 5 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 10:40 बजे पुरुलिया पहुंचेगी। वहीं वापसी में पुरुलिया से हर शुक्रवार शाम 5 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस शेड्यूल से यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बेहतर प्लानिंग का मौका मिलेगा।

    इन बड़े स्टेशनों पर होगा ठहराव

    यह ट्रेन रास्ते में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इनमें मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, वाराणसी और दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन शामिल हैं। इसके अलावा झारखंड और बिहार के प्रमुख स्टेशन जैसे डेहरी ऑन सोन, गढ़वा रोड, डालटनगंज, लातेहार, रांची और मुरी में भी इसका ठहराव होगा।

    झारखंड से दिल्ली का नया विकल्प

    इस नई ट्रेन के चलने से झारखंड के लोगों के लिए दिल्ली आने-जाने का एक और विकल्प खुल गया है। अभी तक सीमित ट्रेनों के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब सफर थोड़ा आसान हो जाएगा।  साथ ही अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह ट्रेन काफी मददगार साबित होगी।

    22 कोच, आरामदायक सफर का दावा

    रेलवे के मुताबिक इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इसमें एसी फर्स्ट क्लास, एसी सेकेंड, एसी थर्ड, स्लीपर और जनरल कोच शामिल होंगे। यानी हर वर्ग के यात्रियों के लिए इसमें सुविधा का ध्यान रखा गया है। उम्मीद है कि इससे दूसरी ट्रेनों में भीड़ भी कुछ कम होगी और सफर ज्यादा आरामदायक बनेगा।

    Also Read : साहिबगंज में अवैध पत्थर खनन और ट्रांसपोर्ट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    Anand Vihar Purulia Express Anand Vihar Railway Ayodhya Connectivity Bihar Railway News Daltonganj Railway Delhi Train Route Garhwa Road Station Indian Rail News Indian Railways Jharkhand Railway News Jharkhand to Delhi Train Latehar Railway Latest news Purulia train Rail Connectivity India Ranchi Railway Update Ranchi Train News Today News Train Timing Update Trending News UP Railway Route Weekly Express Train नई ट्रेन सेवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज में अवैध पत्थर खनन और ट्रांसपोर्ट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
    Next Article JEE Main Session 2 का काउंटडाउन शुरू, 2 अप्रैल से परीक्षा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.