Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Jul, 2025 ♦ 7:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»लखनऊ में मंदिर के पुजारी की ईंट से पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    देश

    लखनऊ में मंदिर के पुजारी की ईंट से पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाहरी इलाके में शिवपुर गांव में एक शिव मंदिर के 85 वर्षीय पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुजारी फकीरे दास का खून से लथपथ शव बुधवार को मंदिर परिसर में उनकी झोपड़ी के अंदर मिला। हमलावरों ने ईंट से मार कर उनकी हत्या कर दी। मौके से ईंट भी बरामद हुई है।

    पुजारी के शव को एक ग्रामीण ने खोजा जो मंदिर में आया था और बाद में पुलिस को सूचना दी।

    सूत्रों के मुताबिक, दान पेटी टूटी हुई मिली और उसमें रखी नकदी गायब थी।

    मंदिर परिसर के स्टोर रूम में रखे खाद्यान्न भी गायब थे।

    पुलिस सूत्रों ने कहा कि आशंका है कि पुजारी ने लूट के प्रयास का विरोध किया था और बदमाशों ने ईंट से हमला कर दिया।

    बख्शी का तालाब पुलिस स्टेशन के सर्ल ऑफिसर, ह्रदयेश कठेरिया ने कहा कि पुजारी पिछले कुछ सालों से मंदिर में अकेले रह रहे थे।

    कठेरिया ने कहा, पुजारी मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के रहने वाले थे और हमने उनके परिवार से संपर्क किया है ताकि पता चल सके कि उनकी हत्या के पीछे कोई पुराना विवाद तो नहीं था।

    उन्होंने कहा कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया, लेकिन अभी तक हमलावरों का पता नहीं चल पाया है।

    Crime news Latest news murder National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअयोध्या में राम मंदिर के नींव का निर्माण शुरू
    Next Article शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य में सुधार, डॉक्टरों ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

    Related Posts

    देश

    SBI में जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

    July 13, 2025
    झारखंड

    लोहरदगा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों के गिरोह का किया भंडाफोड़

    July 13, 2025
    झारखंड

    लंबे समय से फरार नक्सली जगन लोहरा गिरफ्तार, लातेहार में पुलिस के साथ मुठभेड़ में था शामिल

    July 13, 2025
    Latest Posts

    ऑटो चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

    July 13, 2025

    तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, फॉर्म सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप

    July 13, 2025

    चंपारण में तुषार गांधी का अपमान, बोले- “यह गांधी की विरासत का अपमान है”

    July 13, 2025

    SBI में जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

    July 13, 2025

    मानसून में बालों की देखभाल : हेयरफॉल से बचने के लिए अपनाएं ये आठ आसान टिप्स 

    July 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.