Ranchi : रामनवमी के अवसर पर राजधानी रांची में निकली शोभायात्रा में इस बार खास उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा में भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। शहर के मेन रोड स्थित चंद्र शेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के मंच पर नेताओं की मौजूदगी ने श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ा दिया। इस मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। सभी नेताओं ने मंच से लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे रास्ते में भक्ति का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Also Read : घर से जेवर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा
Also Read : सिदगोड़ा ह’त्याकांड में 5 साल बाद पुलिस को मिली सफलता, फरार मुख्य आरोपी नान्टु सैनी गिरफ्तार
Also Read : कुएं में गिरी पत्नी को बचाने कूदा पति, दोनों की डूबने से मौ’त


