Ranchi : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रशासन ने समर सीजन के लिए नई फ्लाइट समय सारणी जारी कर दी है, जो 29 मार्च से लागू होगी। नए शेड्यूल के तहत रांची एयरपोर्ट से हर दिन कुल 24 उड़ानें संचालित होंगी। इससे यात्रियों को पहले की तरह नियमित कनेक्टिविटी मिलती रहेगी।
रोज 24 फ्लाइट, लेकिन नई सेवा नहीं
एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, इस बार समर शेड्यूल में कुल 24 फ्लाइट्स ही ऑपरेट होंगी। हालांकि, इस बार कोई नई फ्लाइट सेवा नहीं जोड़ी गई है। यानी जो सेवाएं पहले चल रही थीं, उन्हीं में थोड़ा बदलाव कर नया टाइमटेबल तैयार किया गया है।
अहमदाबाद फ्लाइट का रूट बदला
इस शेड्यूल का सबसे बड़ा बदलाव अहमदाबाद फ्लाइट को लेकर किया गया है। अब यह फ्लाइट पटना–रांची–अहमदाबाद रूट से संचालित होगी। पहले इस रूट में बदलाव की मांग भी उठ रही थी, जिसे अब लागू कर दिया गया है। इससे पटना और रांची के यात्रियों को एक साथ बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
सुबह से रात तक फ्लाइट्स की आवाजाही
नए शेड्यूल के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे से ही फ्लाइट्स का संचालन शुरू हो जाएगा और रात 9 बजे के बाद तक जारी रहेगा।
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे और भुवनेश्वर जैसे बड़े शहरों के लिए नियमित उड़ानें जारी रहेंगी।
इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की प्रमुख सेवाएं
रांची एयरपोर्ट से ज्यादातर उड़ानें इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की हैं। दोनों एयरलाइंस अलग-अलग शहरों के लिए दिनभर फ्लाइट्स ऑपरेट करेंगी, जिससे यात्रियों को विकल्प मिलेंगे।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का समय जरूर चेक कर लें, क्योंकि नए शेड्यूल के कारण कुछ टाइमिंग में बदलाव किया गया है। समय पर एयरपोर्ट पहुंचने और अपडेटेड जानकारी रखने से यात्रा आसान हो जाएगी।
प्रमुख फ्लाइट्स की झलक
- पुणे-रांची-बेंगलुरु (07:55 / 08:40)
- कोलकाता-रांची-कोलकाता (08:05 / 08:30)
- मुंबई-रांची-मुंबई (08:20 / 08:50)
- दिल्ली-रांची-दिल्ली (08:30 / 09:10)
- हैदराबाद-रांची-हैदराबाद (11:10 / 11:40)
- अहमदाबाद-रांची-पटना (13:25 / 13:55)
- पटना-रांची-अहमदाबाद (19:20 / 19:50)
- चेन्नई-रांची-चेन्नई (19:10 / 19:40)
- भुवनेश्वर-रांची-भुवनेश्वर (18:20 / 18:50)
Also Read : धनबाद में रामनवमी का अनोखा जश्न, 10 टन लड्डुओं का भोग, भव्य शोभायात्रा


