Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गुमला पुलिस की अपील : अफवाह से रहें सावधान, भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार
    जोहार ब्रेकिंग

    गुमला पुलिस की अपील : अफवाह से रहें सावधान, भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गुमला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर गुमला पुलिस पूरी तरह सतर्क है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं और ऐसी किसी भी गतिविधि से दूर रहें, जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे।

    सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह

    गुमला पुलिस ने खास तौर पर सोशल मीडिया को लेकर लोगों को सचेत किया है। पुलिस का कहना है कि व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह की अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर न करें। साइबर सेल और पुलिस की टीम लगातार सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जुलूस के नियमों का पालन जरूरी

    पुलिस ने कहा है कि रामनवमी और दुर्गा पूजा के दौरान निकलने वाले जुलूस के लिए निर्धारित रूट का ही पालन करें। जुलूस के दौरान डीजे पर भड़काऊ या प्रतिबंधित गाने बजाने से बचें। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

    संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत दें सूचना

    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत इसकी जानकारी नजदीकी थाना, कंट्रोल रूम या डायल 112/100 पर दें। इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 9798148089 भी जारी किया गया है।

    इन नंबरों पर ले सकते हैं मदद

    • एसडीपीओ, गुमला : 9431706202
    • एसडीपीओ, बसिया : 9471182118
    • एसडीपीओ, चैनपुर : 9431103773
    • एसपी, गुमला : 9431706376

    पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सामूहिक जिम्मेदारी और सतर्कता से ही त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

    Also Read : रामनवमी को लेकर डीआईजी ने झंडा यात्रा रूट का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

    Gumla Police Appeal: Beware of Rumors; Celebrate Festivals with Brotherhood. गुमला पुलिस की अपील : अफवाह से सावधान भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामनवमी को लेकर डीआईजी ने झंडा यात्रा रूट का किया निरीक्षण, दिये निर्देश
    Next Article रामनवमी को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने जुलूस मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026
    Latest Posts

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.