Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»असम चुनाव पर सियासत तेज, सरयू राय ने जेएमएम को घेरा
    झारखंड

    असम चुनाव पर सियासत तेज, सरयू राय ने जेएमएम को घेरा

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरयू राय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जदयू नेता और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। वे सोमवार को धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में विश्व जल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में झारखंड मुक्ति मोर्चा की भूमिका पर खुलकर अपनी बात रखी।

    स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं आदिवासी

    सरयू राय ने कहा कि असम में रहने वाले आदिवासी भले ही मूल रूप से झारखंड और ओडिशा से गए हों, लेकिन अब वे पूरी तरह वहां के माहौल में घुल-मिल चुके हैं। उन्होंने साफ कहा कि वहां के लोग स्थानीय मुद्दों और स्थानीय नेतृत्व को ही ज्यादा अहमियत देते हैं, बाहरी दखल को उतनी तवज्जो नहीं मिलती।

    ‘बदले की राजनीति’ का हिस्सा बताया

    इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी निशाना साधा। राय ने कहा कि असम में जेएमएम की सक्रियता एक तरह से राजनीतिक प्रतिक्रिया है। उनके मुताबिक, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पहले झारखंड आ चुके हैं, ऐसे में अब झारखंड के नेता असम जा रहे हैं, जो कहीं न कहीं “बदले की राजनीति” जैसा लगता है।

    कांग्रेस पर भी कसा तंज

    असम चुनाव में जेएमएम और कांग्रेस के संभावित गठबंधन को लेकर भी सरयू राय ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इतनी कमजोर या “दिमागी दिवालिया” नहीं है कि वह बिना सोचे-समझे हवा का रुख देखकर गठबंधन कर ले।

    हेमंत सोरेन पर नरम भी दिखे

    हालांकि, सरयू राय ने पूरी तरह से हेमंत सोरेन की आलोचना नहीं की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शायद यह सोच रहे होंगे कि असम में रह रहे आदिवासी समाज के मुद्दे उठाने से उन्हें राजनीतिक फायदा मिल सकता है। साथ ही यह भी माना कि दूसरे राज्यों में कुछ सीटें जीतकर पार्टी को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की कोशिश हो सकती है।

    राजनीति गरमाई, बढ़ी चर्चा

    सरयू राय के इस बयान के बाद असम चुनाव में जेएमएम की रणनीति को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा कितना तूल पकड़ता है।

    Also Read : खनन विभाग के आदेश पर सवाल, पलामू में बिना बालू के बना दिए घाट

    Assam Assembly Election Assam Election 2026 Congress alliance Hemant Soren Himanta Biswa Sarma IIT Dhanbad Event Jamshedpur East MLA JD(U) leader Jharkhand Mukti Morcha Jharkhand Politics JMM Role Latest news News S Political Statement Saryu Roy Statement
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में बड़ा खेल! जहां बालू नहीं, वहां बना दिए गए घाट
    Next Article रांची के पुंदाग में दिनदहाड़े लूट, पिस्टल के दम पर 70 हजार उड़ा ले गए बदमाश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.