Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर होनी चाहिए कानूनी कार्रवाई : हरिमोहन मिश्रा
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर होनी चाहिए कानूनी कार्रवाई : हरिमोहन मिश्रा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 22, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इरफान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गोड्डा जिला प्रभारी हरिमोहन मिश्रा ने उन पर सामाजिक समरसता बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। रविवार को जामताड़ा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों के माध्यम से इस तरह के बयान देते हैं, जिससे अलग-अलग समुदायों की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए धर्म और समाज से जुड़े मुद्दों पर अनावश्यक बयानबाजी करते रहते हैं।

    उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए मंत्री को अपने शब्दों का चयन सावधानी से करना चाहिए, क्योंकि उनके बयान का समाज पर व्यापक असर पड़ता है। मिश्रा ने आरोप लगाया कि मंत्री कभी एक समुदाय के हितैषी बनने की कोशिश करते हैं तो कभी दूसरे समुदाय के, लेकिन उनके बयानों से सभी वर्गों में असंतोष की स्थिति बनती है।

    हरिमोहन मिश्रा ने यह भी कहा कि राजनीति में रहते हुए किसी भी धर्म या समुदाय का मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा भी लंबे समय से राजनीति कर रही है, लेकिन कभी किसी धर्म विशेष के खिलाफ बयान नहीं दिया गया। प्रेस वार्ता में मौजूद भाजपा नेता अब्दुल रकीब रहमानी ने भी स्वास्थ्य मंत्री के बयानों को आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से समाज में गलत संदेश जाता है और इससे बचना चाहिए। अंत में हरिमोहन मिश्रा ने राज्य सरकार से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि राज्य में सामाजिक सौहार्द बना रहे।

    Also Read : हजारीबाग पुलिस ने टीएसपीसी के 8 उग्रवादियों को दबोचा, हथियार और गोलियां बरामद

    Legal action should be taken against Health Minister Dr. Irfan Ansari: Harimohan Mishra स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग पुलिस ने टीएसपीसी के 8 उग्रवादियों को दबोचा, हथियार और गोलियां बरामद
    Next Article BIG NEWS : असम चुनाव में JMM-कांग्रेस साथ, 5 सीटों पर बनी सहमति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    Latest Posts

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.