Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 May, 2026 ♦ 6:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»कोडरमा में विवाहिता की संदिग्ध मौ’त, मायके पक्ष ने लगाया ह’त्या का आरोप
    कोडरमा

    कोडरमा में विवाहिता की संदिग्ध मौ’त, मायके पक्ष ने लगाया ह’त्या का आरोप

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोडरमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के मसमोहना गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान मनीषा सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, मृतका के मायके वालों ने इसे हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    पिता ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

    मृतका के पिता चंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मनीषा के साथ उसके ससुराल वाले लगातार अभद्र व्यवहार करते थे। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी। 16 मार्च को मनीषा से उनकी बात हुई थी, जिसमें उसने अपने ऊपर हो रहे अत्याचार की जानकारी दी थी। उस समय पिता ने उसे भरोसा दिलाया था कि वे जल्द आकर समस्या का समाधान करेंगे।

    मौत से पहले हुआ था विवाद

    पिता के अनुसार, 17 मार्च को मनीषा ने तीन से चार बार फोन कर बताया कि उसका पति उससे विवाद कर रहा है। जब उन्होंने अपने दामाद से बात की तो उसने उल्टा मनीषा पर ही परेशान करने का आरोप लगाया। इस पर पिता ने समझाया कि वे आकर मामले को सुलझाएंगे।

    अस्पताल पहुंचने पर मिली मौत की खबर

    उसी दिन शाम करीब 5 बजे ससुराल पक्ष से फोन आया कि मनीषा की तबीयत खराब है और उसे कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तब तक मनीषा की मौत हो चुकी थी।

    हत्या का आरोप, गला घोंटने की आशंका

    मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि जिस कमरे में आत्महत्या की बात कही गई, वहां कोई सबूत नहीं मिला। घर की तलाशी के दौरान बरामदे में टूटी हुई चूड़ियां बिखरी मिलीं, जिससे मारपीट की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मनीषा के साथ मारपीट कर उसका गला घोंटकर हत्या की है।

    पति फरार, पुलिस जांच में जुटी

    घटना के बाद से मृतका का पति अबोध सिंह घर से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवलशाही थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    2023 में हुई थी शादी

    मृतका के पिता ने बताया कि मनीषा की शादी वर्ष 2023 में पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया था। शुरू में सब कुछ सामान्य था, लेकिन पिछले एक वर्ष से पति और ससुराल वालों के साथ उसका विवाद बढ़ गया था। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

    Also Read : शशांक शेखर बने खूंटी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष, 13 वोटों से दर्ज की जीत

    Married Woman Dies Under Suspicious Circumstances in Koderma; Her Parental Family Alleges Murder कोडरमा कोडरमा में विवाहिता की संदिग्ध मौत मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशशांक शेखर बने खूंटी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष, 13 वोटों से दर्ज की जीत
    Next Article 2 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्पीड पोस्ट के जरिये मंगाता था माल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE EXPOSE : गृह सचिव के बदले संयुक्त सचिव ने दी मुकदमा की अनुमति, पोटा केस में 24 वर्ष बाद नक्सली निर्दोष घोषित

    May 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    May 6, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE EXPOSE : गृह सचिव के बदले संयुक्त सचिव ने दी मुकदमा की अनुमति, पोटा केस में 24 वर्ष बाद नक्सली निर्दोष घोषित

    May 7, 2026

    बंगाल में शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 7, 2026

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026

    एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    May 6, 2026

    चंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार

    May 6, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.