Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में हर जिले में जल्द शुरू होगी टेली ICU सेवा, मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर
    झारखंड

    झारखंड में हर जिले में जल्द शुरू होगी टेली ICU सेवा, मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2026Updated:March 18, 2026No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टेली ICU
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्य के सभी मेडिकल कालेजों और जिला सदर अस्पतालों में अब टेली ICU की स्थापना की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में सभी जिलों के सिविल सर्जन, सदर अस्पतालों के पदाधिकारियों और चिकित्सकों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक उपकरणों और मानव संसाधन की तुरंत व्यवस्था की जाए।

    फिलहाल पांच जिलों में सेवा शुरू

    अजय कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल राज्य के गुमला, सिमडेगा, चतरा और रांची के सदर अस्पताल पहले से ही टेली ICU से जुड़े हुए हैं। इन अस्पतालों का मेंटोर राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) है। RIMS के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर टेली ICU और AI तकनीक के माध्यम से गंभीर मरीजों की निगरानी कर उन्हें परामर्श दे रहे हैं।

    सभी जिलों में जल्द लागू होगी टेली ICU

    अपर मुख्य सचिव ने कहा कि यह सेवा जल्द ही राज्य के सभी जिलों में लागू की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत न पड़े और वे स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह प्राप्त कर सकें। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) द्वारा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त नियुक्तियां भी की जाएंगी। पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को आउटसोर्सिंग के जरिए पूरा करने का निर्देश दिया गया।

    मेडिकल उपकरणों और अस्पताल रखरखाव पर ध्यान

    बैठक में मेडिकल उपकरणों की खरीद पर विशेष जोर दिया गया। जिन अस्पतालों में उपकरणों की खरीद लंबित है, उनकी सख्त निगरानी की जाएगी और जरूरत पड़ने पर राज्य स्तर से उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही एसएनए स्पर्श और मुख्यमंत्री अस्पताल रखरखाव योजना की भी समीक्षा की गई। अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने जिलों से अद्यतन जानकारी ली। अधिसंख्य जिलों द्वारा 90 प्रतिशत से अधिक राशि खर्च किए जाने पर संतोष जताया गया और शेष राशि को शीघ्र खर्च करने के निर्देश दिए गए।

    Also Read : गैस सिलेंडर वितरण में KYC को लेकर उपभोक्ताओं ने जताया विरोध

    Ajay Kumar Singh District Headquarters Hospital Health department healthcare facility Hospital Equipment Hospital Maintenance Plan Jharkhand Health Jharkhand Update Local Patient Consultation Medical College NHM Recruitment Paramedical Staff Rims Super Specialist Doctors Tele ICU Service
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिरनपुर में गैस वितरण पर हंगामा, KYC न होने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा
    Next Article विधानसभा में बहस के दौरान इरफान अंसारी ने अनंत प्रताप देव पर साधा व्यंग्य, कहा- आपके क्षेत्र में किसान कम, नेता ज्यादा

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.