Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»चुटिया शिव मंडा पूजा समिति की नई टीम तैयार, राजकुमार महतो को बने अध्यक्ष
    झारखंड

    चुटिया शिव मंडा पूजा समिति की नई टीम तैयार, राजकुमार महतो को बने अध्यक्ष

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2026Updated:March 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विजय कुमार साहू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के चुटिया स्थित महादेव मंडा प्रांगण में सोमवार को शिव मंडा पूजा समिति की एक अहम आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक विजय कुमार साहू ने की। इसमें मंदिर के विकास, पूजा की तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में बड़ी संख्या में समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने मिलकर आने वाले पूजा महोत्सव को भव्य तरीके से मनाने पर सहमति जताई।

    एक करोड़ रुपये से होगा मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण

    बैठक के दौरान समिति ने भगवान शिव के मंदिर के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव रखा। इसके तहत मंदिर को भव्य रूप देने के लिए करीब एक करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया गया। इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। इसके साथ ही वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का लेखा-जोखा भी सभा के सामने रखा गया, जिसे सदस्यों ने स्वीकृति दी।

    1 अप्रैल से शुरू होंगे धार्मिक कार्यक्रम

    मंदिर के पुजारी पं. शंभू कुमार पांडे ने बताया कि इस वर्ष शिव मंडा पूजा को पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। पूजा कार्यक्रम की शुरुआत 1 अप्रैल को डगर कार्यक्रम से होगी। इसके बाद 5 अप्रैल को मुंडन संस्कार, 6 अप्रैल को उत्तरी और शिव बारात निकाली जाएगी। 7 और 12 अप्रैल को भव्य रात्रि शोभायात्रा निकाली जाएगी। 13 अप्रैल को जागरण के साथ श्रद्धा का प्रतीक फुलकुंदी अनुष्ठान आयोजित होगा। 14 अप्रैल को शोभायात्रा, झूलन और सांस्कृतिक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम होंगे। 15 अप्रैल को छठी उत्सव के साथ पूजा महोत्सव का समापन किया जाएगा।

    नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

    बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें राजकुमार महतो को समिति का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं पद्मश्री मुकुंद नायक, विजय कुमार साहू और स्थानीय पार्षद अंजू देवी, पवन तिर्की और आरती कुमारी समेत कई गणमान्य लोगों को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। समिति के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई टीम के नेतृत्व में शिव मंडा पूजा पहले से भी ज्यादा भव्य और सफल होगी।

    Also Read : झारखंड विधानसभा में एआई पर गरमाई बहस, सरयू राय ने मांगा सरकार से स्पष्ट रोडमैप

    Chutia Mahadev Manda Jharkhand news Jhulan Festival Mahadev Temple Chutia Mukund Nayak Phulkundi Ritual Rajkumar Mahto ranchi Ranchi local news ranchi news Ranchi religious event Shiv Barat Shiv Manda Puja Shiv Manda Puja Committee temple renovation Vijay Kumar Sahu
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअस्पताल में लगी भयंकर आग, 10 मरीजों की मौ’त, 11 कर्मचारी झुलसे
    Next Article साइकिल दुकान में लगी आ’ग, धुआं-धुआं हुआ इलाका

    Related Posts

    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.