Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Apr, 2026 ♦ 3:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»चूल्हे में गिरकर झुलसा 19 साल का युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम
    चाईबासा

    चूल्हे में गिरकर झुलसा 19 साल का युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चूल्हे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरकेला गांव में एक दुखद घटना घटी। मानकी साई मोहल्ला में गणेश बोयपाई (19) खाना बनाते समय चूल्हे में गिर गए और गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन गुरुवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    कैसे क्या हुआ

    गणेश के पिता दिलीप बोयपाई ने बताया कि बुधवार सुबह पूरे परिवार के लोग तालाब की ओर शौच के लिए गए थे। उसी समय गणेश घर में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रहे थे। दिलीप बोयपाई ने कहा कि उस दिन गणेश की तबीयत ठीक नहीं थी। खाना बन जाने के बाद वह चूल्हे के पास आग से गर्मी ले रहे थे। इसी दौरान संभवतः उन्हें चक्कर आ गया और वह सीधे चूल्हे में गिर गए। गिरने से गणेश की छाती और पेट बुरी तरह झुलस गए। जब परिजन शौच से लौटकर घर पहुंचे तो अंदर से हल्की आवाज सुनाई दी। घर में जाकर देखा तो गणेश आग में झुलस रहे थे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लाया गया।

    अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

    अस्पताल में दिन भर उनका इलाज चलता रहा। हालांकि डॉक्टरों ने हर संभव कोशिश की, लेकिन गुरुवार की देर रात गणेश की मौत हो गई। दिलीप बोयपाई ने बताया कि गणेश किसी प्रकार का नशा नहीं करता था। वह आठवीं कक्षा तक पढ़ाई कर चुके थे और अविवाहित थे। सदर थाना को घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और हादसे की वजह से सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है।

    Also Read : जमीन पर काम रोकने का आदेश, आखिरकार किसके संरक्षण में मकान तोड़ने में जुटे जमीन कारोबारी

    19-Year-Old Youth Severely Burned After Falling into Stove; Dies During Treatment इलाज के दौरान तोड़ा दम इलाज को दौरान तोड़ा दम चूल्हे में गिरकर झुलसा 19 साल का युवक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन पर काम रोकने का आदेश, आखिरकार किसके संरक्षण में मकान तोड़ने में जुटे जमीन कारोबारी
    Next Article जामताड़ा में अवैध बालू माफियाओं की खैर नहीं, डीसी हुए सख्त

    Related Posts

    खूंटी

    एक्शन मोड में खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग, उलीहातु से थाना व कोर्ट तक का किया औचक निरीक्षण

    April 30, 2026
    कोर्ट की खबरें

     झारखंड की जेलों में डॉक्टरों की भारी कमी पर हाईकोर्ट सख्त: स्वत: संज्ञान लेकर पीआईएल में बदला मामला

    April 30, 2026
    झारखंड

    रेत खोदकर प्यास बुझा रही आदिम जनजाति, डीसी ने दिए जांच के आदेश

    April 30, 2026
    Latest Posts

    एक्शन मोड में खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग, उलीहातु से थाना व कोर्ट तक का किया औचक निरीक्षण

    April 30, 2026

     झारखंड की जेलों में डॉक्टरों की भारी कमी पर हाईकोर्ट सख्त: स्वत: संज्ञान लेकर पीआईएल में बदला मामला

    April 30, 2026

    रेत खोदकर प्यास बुझा रही आदिम जनजाति, डीसी ने दिए जांच के आदेश

    April 30, 2026

    आईसीएसई रिजल्ट 2026: धनबाद की बेटियों ने गाड़ा झंडा, अंशिका और कोशिकी बनीं झारखंड स्टेट टॉपर

    April 30, 2026

    मेहनत को मिला मान, संत एंथोनी विद्यालय में श्रमिकों को सम्मान

    April 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.