Bokaro : बोकारो समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित “हम आपको सुनते हैं” कार्यक्रम यानी जनता दरबार में DCअजय नाथ झा ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग शहरी और ग्रामीण इलाकों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और मांगें डीसी के सामने रखीं।
35 से ज्यादा मामलों पर हुई सुनवाई
जनता दरबार में कुल 35 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी आवेदनों पर सुनवाई की और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल जांच कर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए सभी अधिकारी गंभीरता से मामलों को देखें।
कई विभागों से जुड़े मामले आए सामने
जनता दरबार में शिक्षा विभाग, सामान्य शाखा, चास अंचल, आपूर्ति विभाग, राजस्व विवाद और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कई मामले सामने आए। डीसी ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करने और जरूरत पड़ने पर मौके पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।
लोगों को मिला सीधे अधिकारी से बात करने का मौका
कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे उपायुक्त के सामने रखीं। कई लोगों ने जमीन विवाद, राशन, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें बताईं। डीसी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समाधान करने को कहा गया है।
कई अधिकारी रहे मौजूद
जनता दरबार के दौरान सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण भगत, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से कहा गया कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
Also Read : सहरसा को सीएम नीतीश की बड़ी सौगात, सम्राट चौधरी बोले- एक महीने में जारी होगा एयरपोर्ट का टेंडर




