Koderma : कोडरमा के चंदवारा थाना में पोस्टेड एसआई पवन कुमार राम को ACB की टीम ने गिरफ्तार किया है। एसीबी ने गुरुवार को एसआई को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा। एसआई के खिलाफ प्रेमचंद नायक नाम के एक शख्स ने एसीबी से शिकायत की थी। प्रेमचमद ने ACB को बताया था कि चंदवारा थाना के एसआई पवन कुमार राम उनसे केस में मदद करने के बदले एक लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद एसीबी हजारीबाग की टीम ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर एसआई को दबोचने के लिए जाल बिछाया।
इस दौरान प्रेमचंद ने एसआई से काफी मिन्नते की पर वह नहीं माना। पहली किश्त के तौर पर 15 हजार रुपये दने की बात हुई। ACB ने गुरुवार को 15 हजार रुपये प्रेमचंद को देकर उसे एसआई पवन कुमार राम। प्रेमचंद चंदवारा थाना पहुंचा और एसआई को पैसे देने लगा। जैसे ही एसआई ने घूस की रकम अपने हाथों में ली, वहां मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। एसीबी की टीम आरोपी एसआई को गिरफ्तार कर अपने साथ हजारीबाग ले गई है। वहां उसे एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
Also Read : रांची पहुंचे असम के कांग्रेस नेता गौरव गोगोई, CM हेमंत सोरेन से होगी अहम मुलाकात


