Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 May, 2026 ♦ 4:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चतरा»इटखोरी में सीओ का युवक पर डंडा बरसाने का वीडियो वायरल, बाबूलाल ने की निलंबन की मांग
    चतरा

    इटखोरी में सीओ का युवक पर डंडा बरसाने का वीडियो वायरल, बाबूलाल ने की निलंबन की मांग

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इटखोरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra :  झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी में अंचल अधिकारी (सीओ) सविता सिंह का एक युवक को लाठी से मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इसी वीडियो को लेकर अब राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आने लगी है और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

    बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर उठाया मुद्दा

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इस मामले को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) और फेसबुक पर पोस्ट किया है।पर उठाया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि पुलिस की मौजूदगी में एक महिला सीओ द्वारा युवकों के सिर पर डंडे से प्रहार करना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पद पर बैठे अधिकारियों से हमेशा संयम, संवेदनशीलता और कानून के मुताबिक आचरण की उम्मीद की जाती है।

    “कानून हाथ में लेना सही नहीं”

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिन लोगों के कंधों पर कानून लागू कराने की जिम्मेदारी होती है, अगर वही कानून हाथ में लेने लगें तो यह व्यवस्था की मूल भावना पर सवाल खड़ा करता है।

    उन्होंने यह भी कहा कि अगर संबंधित युवकों से कोई गलती हुई थी तो उसके लिए कानूनी कार्रवाई के स्पष्ट प्रावधान मौजूद हैं। लेकिन बीच सड़क इस तरह सार्वजनिक रूप से किसी को प्रताड़ित करना न तो न्यायसंगत है और न ही प्रशासनिक मर्यादा के अनुरूप है।

    निलंबन और एफआईआर की मांग

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं और इससे प्रशासन की विश्वसनीयता भी प्रभावित होती है। उन्होंने चतरा के उपायुक्त से मांग की है कि संबंधित सीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

    प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

    हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद जिले में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    Also Read : बोकारो कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप

    Administrative Controversy Babulal marandi Chatra District News Chatra news CO Video Viral Itkhori CO Savita Singh Itkhori Incident Jharkhand Breaking News Jharkhand Governance Jharkhand Politics Leader of Opposition Jharkhand Police Presence Issue Political Reaction Jharkhand Public Administration News Viral Video Jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में रसोई गैस की भारी किल्लत, गोदाम के बाहर लगी लंबी कतारें
    Next Article गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत, यूएपीए हटने से मिली बड़ी राहत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मोबाइल में खोए 15 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौ’त

    May 5, 2026
    कोर्ट की खबरें

    JLKM नेता की पुलिस कस्टडी में पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त, SP और स्वास्थ्य सचिव तलब

    May 5, 2026
    झारखंड

    रामगढ़ सदर अस्पताल का डीसी ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की

    May 5, 2026
    Latest Posts

    मोबाइल में खोए 15 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौ’त

    May 5, 2026

    JLKM नेता की पुलिस कस्टडी में पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त, SP और स्वास्थ्य सचिव तलब

    May 5, 2026

    रामगढ़ सदर अस्पताल का डीसी ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की

    May 5, 2026

    बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, टैगोर जयंती के दिन बनेगा नया इतिहास

    May 5, 2026

    पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत

    May 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.