Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 May, 2026 ♦ 2:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ सदर अस्पताल का डीसी ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की
    झारखंड

    रामगढ़ सदर अस्पताल का डीसी ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 5, 2026Updated:May 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामगढ़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले में मंगलवार को डीसी ऋतुराज ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की पूरी कार्यप्रणाली, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने ड्यूटी रोस्टर की जांच की और साफ निर्देश दिया कि सभी डॉक्टर तय समय पर ओपीडी और वार्ड ड्यूटी में मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि राउंड के समय डॉक्टरों की अनुपस्थिति किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही बायोमेट्रिक उपस्थिति सिस्टम का सख्ती से पालन करने को कहा।

    मरीजों से सीधे लिया फीडबैक

    डीसी ने वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने सीधे मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और इलाज की स्थिति को लेकर फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान भारत योजना की भी समीक्षा की गई। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र मरीजों को बिना किसी परेशानी के नि:शुल्क इलाज का लाभ मिलना चाहिए।

    दवा वितरण व्यवस्था पर नजर

    दवाओं के स्टॉक रजिस्टर की जांच करते हुए डीसी ने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि वे केवल वही दवाएं लिखें जो अस्पताल में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और कर्मियों को अनुशासित तरीके से काम करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने की भी हिदायत दी गई।

    लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    डीसी ने साफ कहा कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही या ड्यूटी से अनुपस्थिति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन को नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए। डीसी  ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि हर नागरिक तक बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे। सदर अस्पताल में समय पर डॉक्टरों की उपलब्धता और बेहतर इलाज सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    Also Read : बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, टैगोर जयंती के दिन बनेगा नया इतिहास

    Ayushman Bharat Scheme Breaking news Jharkhand Civil Surgeon Instructions DC Inspection Hospital District Administration Action Doctor Attendance Issue Government Hospital Jharkhand Health Department Jharkhand Health Services Review Health System Reform Hospital Accountability Hospital Cleanliness Drive hospital management Jharkhand Health News Medical Services Jharkhand OPD Inspection Patient Feedback Hospital Public Healthcare Jharkhand Ramgarh News Sadar Hospital Ramgarh
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, टैगोर जयंती के दिन बनेगा नया इतिहास
    Next Article JLKM नेता की पुलिस कस्टडी में पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त, SP और स्वास्थ्य सचिव तलब

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    JLKM नेता की पुलिस कस्टडी में पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त, SP और स्वास्थ्य सचिव तलब

    May 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, टैगोर जयंती के दिन बनेगा नया इतिहास

    May 5, 2026
    झारखंड

    पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत

    May 5, 2026
    Latest Posts

    JLKM नेता की पुलिस कस्टडी में पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त, SP और स्वास्थ्य सचिव तलब

    May 5, 2026

    रामगढ़ सदर अस्पताल का डीसी ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की

    May 5, 2026

    बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, टैगोर जयंती के दिन बनेगा नया इतिहास

    May 5, 2026

    पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत

    May 5, 2026

    चोरदाहा के पास चलती ट्रक में लगी आग, केबिन जलकर खाक, बड़ा हादसा टला

    May 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.