Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी पहल, पलामू में लागू हुई कैशलेस ट्रीटमेंट योजना
    झारखंड

    सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी पहल, पलामू में लागू हुई कैशलेस ट्रीटमेंट योजना

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 8, 2026Updated:March 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क दुर्घटना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu :  सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब पलामू जिले में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ‘कैशलेस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम’ योजना लागू हो गई है। योजना के तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति का 1.5 लाख रुपये तक का इलाज तुरंत और कैशलेस किया जाएगा।

    झारखंड सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

    झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव मनोज कुमार ने राज्य के सभी जिलों के DC को पत्र भेजकर योजना के क्रियान्वयन की जानकारी दी है। पत्र में मंत्रालय के पोर्टल पर लॉगिन आईडी बनाने और योजना के संचालन का पूरा प्रारूप भी भेजा गया। पलामू उपायुक्त का लॉगिन आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

    तुरंत इलाज और पोर्टल आधारित व्यवस्था

    योजना लागू होने के बाद घायल व्यक्ति को आयुष्मान भारत से संबद्ध अस्पतालों में तुरंत इलाज मिलेगा। अस्पताल को जख्मी का इलाज और सभी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। यदि अस्पताल में कोई जरूरी सुविधा या विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं हैं, तो मरीज को एंबुलेंस के जरिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया जाएगा।

    पुलिस की भूमिका

    पुलिस अधिकारी यह पुष्टि करेंगे कि व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हुआ है। उसके बाद अस्पताल द्वारा इलाज की पूरी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इलाज के भुगतान के लिए सात दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसे DC अपने लॉगइन आईडी से स्वीकृत करेंगे।

    लॉग-इन के लिए जरूरी जानकारी

    लॉग-इन के लिए आवश्यक जानकारी में DC का नाम और पदस्थापन जिला, DC का पहचान पत्र, आधिकारिक ई-मेल आईडी, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की स्कैन कॉपी, साथ ही योजना से जुड़े अस्पतालों की पूरी सूची शामिल है।

    संबद्ध अस्पतालों में प्रमुख नाम:-

    • आशी केयर हॉस्पिटल

    • आकर्षी आई हॉस्पिटल

    • केके लाइफकेयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल

    • लाइफलाइन हॉस्पिटल

    • मां गोदावरी हॉस्पिटल

    • एसपी हॉस्पिटल

    • मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल

    • छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल

    • पांकी, मनातू और हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)

    मुख्य उद्देश्य

    इस योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराना है। पोर्टल आधारित व्यवस्था के माध्यम से अस्पताल और प्रशासन के बीच समन्वय बनाकर मरीजों को जल्द और कैशलेस इलाज दिया जाएगा।

    Also Read : नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU में हुए शामिल, बोले- कार्यकर्ता बन करूंगा काम

    अस्पताल सुविधा आयुष्मान भारत कैशलेस इलाज झारखंड सरकार पलामू पोर्टल आधारित इलाज मरीज राहत रोड एक्सीडेंट सड़क दुर्घटना स्वास्थ्य योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU में हुए शामिल, बोले- कार्यकर्ता बन करूंगा काम
    Next Article सिविल सर्जन के बिना बेपटरी हुई चाईबासा सदर अस्पताल की व्यवस्था : केशरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026
    चतरा

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026
    Latest Posts

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.