Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घर में घुसी, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौ’त
    जोहार ब्रेकिंग

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घर में घुसी, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौ’त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 6, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्कॉर्पियो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक कच्चे मकान में घुस गई। हादसे में मलबे में दबकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पांचो कुंवर की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

    कमरे में सो रही महिला मलबे में दब गई

    जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात लेस्लीगंज के जगतपुरवा मोड़ और तरहसी के बेदानी के बीच से एक स्कॉर्पियो (जेएच03एके 9073) गुजर रही थी। जब वाहन विशुनपुर गांव के पास पहुंचा तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे स्थित एक कच्चे मकान की दीवार तोड़ते हुए सीधे घर के अंदर घुस गई। उस समय घर के कमरे में पांचो कुंवर सो रही थीं। दीवार और मिट्टी का मलबा गिरने से वह उसके नीचे दब गईं। हादसे में घर के बाहर खड़ी एक बाइक भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। घर के अन्य सदस्य किसी तरह बाल-बाल बच गए।

    अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

    घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाकर घायल महिला को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मेदिनीनगर ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

    चालक नशे में था, पुलिस ने लिया हिरासत में

    ग्रामीणों के अनुसार स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी और चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इसी कारण वाहन अनियंत्रित होकर घर में घुस गया।

    पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त की

    घटना की सूचना मिलते ही तरहसी थाना प्रभारी आनंद कुमार राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। चालक को इलाज कराने के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे सवार

    बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में चालक समेत पांच लोग सवार थे। सभी सतबरवा प्रखंड के कसियाडीह तुंबागड़ा इलाके से तरहसी थाना क्षेत्र के काजी पकरी गांव स्थित ललन सिंह के घर तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।

    पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

    इधर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित पुलिस चौकी की टीम भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    Also Read : हजारीबाग में अपराधियों का दुस्साहस : पहले कोयला कारोबारी का किया मर्डर, फिर भागते हुए युवक को रौंदा

    A speeding Scorpio rammed into a house leaving an elderly woman buried under the debris. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घर में घुसी मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअसम में Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, दो पायलटों की मौ’त
    Next Article झारखंड पुलिस की ताकत बढ़ी, सभी जिलों में बांटे गए 1477 नए वाहन

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.